Bigg Boss 19 Eviction: प्रणीत मोरे को कैप्टन बनते ही लगा झटका, हुए घर से बेघर

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस सीजन 19 के घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रणीत मोरे घर से बेघर हो चुके हैं। हालांकि अभी तक यह माना जा रहा था कि प्रणीत मोरे को एलिमिनेशन के बाद सीक्रेट रूम में रखा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और प्रणीत मोरे को सीधा घर से बेघर कर दिया गया है। हालांकि प्रणीत मोरे के जाने से निकलने पर उनके फैन्स को भारी झटका लगा है।
घर से बेघर हुए प्रणीत मोरे
लेकिन बताया जा रहा है कि हेल्थ रीजन की वजह से प्रणीत मोरे को घर से निकाला गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रणीत मोरे को डेंगू हो गया है। जिसके बेहतर इलाज के लिए उन्हें घर से निकाला गया है। हालांकि शो में लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। प्रणीत मोरे के फैन्स को उम्मीद थी कि वह लंबा खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और शो के बीच में ही उन्हें निकलना पड़ा।
वीकेंड के वार में होगा धमाका
आपको बता दें कि यह बिग बॉस सीजन 19 का 10वां हफ्ता चल रहा है। जहां लगातार ट्विट एंड टर्न आ रहे है। अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी सभी घर वाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। हालांकि फैन्स अपने फेवरेट सितारे को बचाने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं। फिलहाल तो आज वीकेंड का वार है जिसमें सलमान खान तान्या मित्तल, और नीलम गिरी की जमकर फटकार लगाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications