Bigg Boss 19 Eviction: फराह खान ने आते ही इस कंटेस्टेंट को किया घर से बाहर, नाम सुनते ही टूटा मृदुल का दिल

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस सीजन 19 को शुरु हुए तीसरा हफ्ता चल रहा है और अभी तक घर से किसी को भी बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया था। दो बार वीकेंड का वार घर वालों के लिए बोनस के समान था। नॉमिनेशन के बाद भी कोई घर से बेघर नहीं हुआ था, लेकिन अब बता दें कि घर के इस खास कंटेस्टेंट का बोरिया बिस्तर पैक होने समय आ चुका है। जी हां, बता दें कि हाल ही में घर के अंदर फराह खान गई थीं। उन्होंने ना सिर्फ घरवालों के साथ खेल खेला बल्कि एक कंटेस्टेंट को घर के बाहर का रास्त भी दिखा दिया है।
घर से बेघर हुई ये कंटेस्टेंट
बता दें कि इस बार घर में चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे। जिनके नाम हैं आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल तिवारी और नतालिया जानोसजेक, लेकिन बिग बॉस से आ रही हालिया रिपोर्ट के मुताबिक एक कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो चुका है। बता दें कि यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मृदुल के दिल की खास नतालिया जानोसजेक हैं। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते नतालिया को काफी कम वोट मिले जिस वजह से उन्हें घर के बाहर का रास्ता देखना पड़ रहा है।
🚨#WeekendKaVaar Updates : #NataliaJanoszek Has Been Evicted From #BiggBoss19 House😱😱#BB19 #BiggBoss19 #BiggBoss #BiggBoss19OnJioHotstar #BB pic.twitter.com/GJIPuOl5CH
— BB_News123 (@king123_bb23) September 12, 2025
नतालिया के एविक्ट होने पर लोगों के यूं आए रिएक्शन
बिग बॉस सीजन 19 से नतालिया जानोसजेक के घर से बेघर होने पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चलो फाइनली अब शायद मृदुल का खेल देखने को मिले। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-अच्छा खासा बसीर के साथ लव एंगल बनने वाला था उससे पहले ही नतालिया ने टाटा कर दिया। आपको बता दें कि जिन चार लोगों को इस हफ्ते नॉमिनेट किया गया था। उन चारों का खेल ही दर्शकों को देखने को नहीं मिल रहा था। स्क्रीन पर भी ये लोग कम ही नजर आए। अब जब नतालिया घर से निकल गई हैं तो लोगों का मानना है कि शायद अब मृदुल, आवेज और नजमा अपना खेल सुधार पाएं। यह उनके लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications