Bigg Boss 19: कुनिका-तान्या की दोस्ती टूटी, बसीर बने घर के नए कैप्टन तो क्या फरहाना की होगी बल्ले-बल्ले!

Bigg Boss 19 New Captain: बिग बॉस 19 का 12वां एपिसोड काफी ड्रामेटिक रहा। शो में दोस्ती, तकरार, जश्न और कैप्टनसी की रेस सब कुछ देखने को मिला। इस टास्क के बाद घर को एक नया कैप्टन मिल गया है।
नेहल का फैसला और टास्क रद्द
कैप्टनसी की रेस में शामिल नेहल ने अपना टॉस्क पूरा करने से मना कर दिया। इसके चलते बिग बॉस ने टास्क ही रद्द कर दिया और बाकी कंटेस्टेंट्स भी दावेदारी से बाहर हो गए। इसके बाद कैप्टनसी की दौड़ में केवल अभिषेक बजाज और बसीर अली ही बचे।
बसीर और फरहाना की ट्यूनिंग
एपिसोड में बसीर अली और फरहाना की बॉन्डिंग खूब चर्चा में रही। बसीर ने मजाक करते हुए कहा कि अगर वह कैप्टन बने तो फरहाना को किसी भी काम से छूट दे देंगे। दोनों की मस्ती ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
नीलम गिरी का बर्थडे धमाल
घर में आज माहौल तब खास बन गया जब कंटेस्टेंट्स ने मिलकर नीलम गिरी का जन्मदिन मनाया। सभी ने ग्रुप डांस किया और बर्थडे सॉन्ग गाकर नीलम को सरप्राइज दिया। नीलम भी इस जश्न में झूमती नजर आईं।
नेहल और अभिषेक की नोकझोंक
एपिसोड का दूसरा बड़ा ड्रामा नेहल और अभिषेक की बहस रही। खाने को लेकर नेहल ने अभिषेक को टारगेट किया, जिस पर अभिषेक ने पलटकर कहा कि, "तुम मेरे पीछे क्यों घूमती हो।" इस पर नेहल ने जवाब दिया कि उन्होंने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर काम किया है और अभिषेक उनके लिए कोई मायने नहीं रखते। इसके बाद अभिषेक और जीशान भी आमने-सामने आ गए। जीशान ने साफ कहा कि अगर वे कैप्टन बने तो अभिषेक को सबक सिखाएंगे।
कुनिका का बहू वाला बयान
इस बीच कुनिका सदानंद ने फरहाना से बातचीत में कहा कि अगर उन्हें अपने बेटे के लिए बहू चुननी हो तो उनकी पसंद तान्या जैसी बहू होगी। हालांकि उन्होंने नीलम और तान्या की तुलना करने से मना कर दिया।
कुनिका-तान्या की दोस्ती पर असर
एपिसोड का एक इमोशनल मोमेंट तब आया जब कुनिका और तान्या की दोस्ती में दरार नजर आई। तान्या ने कहा कि उन्हें अगर कुछ कहना हो तो सबके सामने नहीं बल्कि अकेले में कहा जाए। यह सुनकर कुनिका नाराज हो गईं और बोलीं कि उनसे दूरी बनाए रखें। बाद में तान्या ने नीलम से अपनी बात शेयर की और कहा कि इसलिए उन्हें कोई सपोर्ट नहीं करता। हालांकि, थोड़ी देर बाद तान्या ने सारी बातें भूलकर कुनिका को गले लगा लिया।
बसीर अली बने कैप्टन
कड़े मुकाबले के बाद बसीर अली ने अभिषेक को हराकर बिग बॉस 19 के घर की कैप्टनसी जीत ली।


Click it and Unblock the Notifications