Bigg Boss 19 में डबल एविक्शन का बम! नीलम गिरी हुईं बाहर, जानिए पूरा मामला

Neelam Giri eliminated from Bigg Boss 19: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब अपने फिनाले के बेहद करीब है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर मुकाबला और भी तीव्र होता जा रहा है। हर कंटेस्टेंट अब ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। लेकिन हाल ही में हुए वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों को बड़ा झटका लगा, जब सलमान खान ने एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर कर दिया।
इस हफ्ते अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी नॉमिनेशन में थे। शो में जब डबल एलिमिनेशन की घोषणा हुई, तो सभी हैरान रह गए। नीलम गिरी और अभिषेक बजाज दोनों को घर से बाहर कर दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम गिरी को कम वोट मिलने की वजह से शो से बाहर होना पड़ा। इसके अलावा, उन्होंने शो में अपनी पहचान बनाने की बजाय दूसरों के प्रभाव में खेला। नीलम ने कई बार घर के काम करने से मना किया और अशनूर कौर पर बॉडी शेमिंग कमेंट्स किए, जिससे उन्हें दर्शकों से निगेटिव रिव्यू मिले। सलमान खान ने भी उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि उनके अंदर जीतने का जोश और आत्मविश्वास नहीं दिखता।
वहीं, नीलम की कमाई भी चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम गिरी को शो में हर हफ्ते 2 से 4 लाख रुपये फीस मिलती थी। वह करीब 11 हफ्तों तक शो में रहीं और इस दौरान उन्होंने लगभग 44 लाख रुपये कमाए।
अब शो अपने फिनाले के करीब पहुंच चुका है और बचे हुए कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और रोमांचक होता जा रहा है। फैंस को अब बस इंतजार है कि आखिर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











