Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना रह गया अधूरा, फिनाले से पहले हुईं घर से बेघर

Bigg Boss 19 Elimination: बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि शो की फिनाले की डेट नजदीक आ रही है और जैसे-जैसे फिनाले आ रहा है धीरे- धीरे करके कंटेस्टेंट भी घर से बेघर हो रहे हैं। बिग बॉस के घर में पिछले हफ्ते कोई एविक्शन नहीं हुआ था, लेकिन इस हफ्ते किसी एक का विनर बनने का सपना टूटता नजर आएगा।
इतने कंटेस्टेंट हैं नॉमिनेशन की लिस्ट में...
नॉमिनेशन की लिस्ट में इस बार अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, तान्या और मालती चाहर हैं। अभी तक माना जा रहा था कि शो से मालती चाहर एविक्ट होंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इस बार फैमिली वीक में मालती के भाई दीपक सबसे लास्ट में आए थे। इसलिए लोगों को लगा कि शायद मालती घर से बेघर हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। बताया जा रहा है कि मालती नहीं बल्कि इस वीकेंड के वार पर अगर कोई घर से बेघर होगा तो वह होंगी कुनिका सदानंद।
विवादों से घिरा हुआ है कुनिका का नाम
आपको बता दें कि कुनिका सदानंद जबरदस्त विवादों से घिरी नजर आ रही हैं। मालती चाहर के भाई ने कुनिका की जमकर क्लास लगाई थी। कुनिका ने नेशनल टीवी पर कह दिया था मालती उन्हें लेस्बियन लगती हैं। वहीं फैमिली वीक में दीपक चाहर ने कुनिका के सामने यही मुद्दा उठाया। ना सिर्फ दीपक बल्कि वीकेंड के वार पर भी सलमान खान इसी मुद्दे को लेकर कुनिका की जमकर क्लास लगाते हैं। इतना ही नहीं जब कुनिका अपनी बातों से पलटने लगीं तब सलमान खान उनका वही क्लिप दिखाने की गुजारिश बिग बॉस से करते हैं जिसमें कुनिका ने मालती के जेंडर पर सवाल उठाया था।
क्या इस बार होगा डबल एविक्शन ?
वैसे तो खबरें यही आ रही हैं कि कुनिका सदानंद इस बार घर से बेघर होंगी, लेकिन अगर डबल एविक्शन होता है तो माना जा रहा है कि मालती चाहर भी घर से बेघर हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











