Bigg Boss 19 में ड्रामा भी हुआ शुरु, बशीर ने पूल में फेंकी फरहाना की चादर, बदले में एक्ट्रेस ने इससे किया वार

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कश्मीरी एक्ट्रेस फरहाना भट्ट की दोबारा एंट्री ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। शुरुआत में उन्हें पहले हफ्ते ही घरवालों ने बाहर कर दिया था, लेकिन असल में फरहाना को सीक्रेट रूम में भेजा गया था। वहां से उन्होंने सबके गेम पर नजर रखी और अब वापसी के बाद जमकर बवाल मचा रही हैं।

नीलम गिरी से भिड़ीं फरहाना भट्ट

नए प्रोमो में देखा गया कि फरहाना सबसे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी से उलझ पड़ीं। नीलम ने फरहाना पर आरोप लगाया कि वह दूसरों को अपनी बात रखने का मौका नहीं देतीं। इस पर गुस्साई फरहाना ने उन्हें 'कुनिका जी की चमची' कह डाला।

बसीर अली और फरहाना की जंग

इसके बाद मामला और बिगड़ गया जब फरहाना और बसीर अली आमने-सामने आ गए। दरअसल, बसीर ने फरहाना को कचरा फर्श पर फेंकने से मना किया, तो फरहाना भड़क गईं। बहस इतनी बढ़ गई कि बसीर ने फरहाना का बिस्तर उठाकर गार्डन में फेंक दिया और उनकी चादर सीधा स्विमिंग पूल में डाल दी। इस हरकत से आगबबूला हुई फरहाना ने भी गुस्से में तकिया उठाकर बसीर पर दे मारा।

घरवाले रह गए हैरान

इस पूरे तमाशे को देखकर घरवाले दंग रह गए। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर अपशब्द भी कहे। अब सवाल ये है कि क्या बिग बॉस इस हिंसक हरकत पर फरहाना को सजा देंगे या फिर मामला ऐसे ही दब जाएगा?

ये फाइट अब सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में है और फैन्स के बीच Team Farrhana vs Team Baseer का माहौल बन चुका है।

Read more about: bigg boss 19 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X