अमाल मलिक, गौरव या तान्या, Bigg Boss 19 में सबसे अमीर कौन? असली आंकड़े आपको चौंका देंगे!

Bigg Boss 19 richest contestant: बिग बॉस 19 अपने फिनाले के करीब पहुंच चुका है और इस समय दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। घर के अंदर की लड़ाइयों, दोस्तियों और ड्रामे के बीच अब फैंस यह जानने के लिए भी बेताब हैं कि टॉप फाइनलिस्ट्स में सबसे ज्यादा अमीर कौन है।
टॉप 5 की सीटें फिक्स हो जाने के बाद सभी की नजर contestants की कमाई पर टिक गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और एंटरटेनमेंट पोर्टल्स के आधार पर जानते हैं कि किसकी नेट वर्थ कितनी है।
सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन है?
अमाल मलिक इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 25-30 करोड़ रुपये बताई जाती है। वे पहले से ही म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और शो में भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। कहा जाता है कि उन्हें हर हफ्ते करीब 8.75 लाख रुपये, यानी लगभग 1.25 लाख रुपये रोज दिए जाते हैं।
गौरव खन्ना कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
TV एक्टर और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ विनर गौरव खन्ना की कुल संपत्ति करीब 15-18 करोड़ रुपये मानी जाती है। दिलचस्प बात यह है कि भले ही वे सबसे अमीर नहीं हैं, लेकिन वे इस सीजन के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हर हफ्ते 17.5 लाख रुपये, यानी लगभग 2.5 लाख रुपये रोज दिए जा रहे हैं।
तान्या मित्तल की नेट वर्थ क्या है?
हमेशा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और दुबई के किस्सों के लिए चर्चा में रहने वाली तन्या मित्तल की अनुमानित नेट वर्थ 12-15 करोड़ रुपये बताई जाती है। पहले माना जाता था कि उनकी संपत्ति सिर्फ 2 करोड़ तक है, लेकिन नए दावों के अनुसार यह आंकड़ा काफी बड़ा है। हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि अभी भी नहीं हुई है।
फरहाना भट्ट कितनी कमाई?
एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर फरहाना भट्ट की कुल संपत्ति लगभग 1.5-3 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। वे फिल्मों, OTT शो, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया कंटेंट से अच्छी कमाई करती हैं।
प्रणीट मोरे सबसे कम कमाने वाले फाइनलिस्ट?
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीट मोर भले ही दर्शकों की पसंद बने हुए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वे टॉप 5 में सबसे कम फीस पाने वाले कंटेस्टेंट हैं। उन्हें हर हफ्ते 1-2 लाख रुपये तक दिए जाते थे। 14 हफ्तों में उनकी फीस 14-28 लाख रुपये बनती है। फिर भी, उनके स्टेज शो, ऑनलाइन कंटेंट और ब्रांड डील्स की वजह से उनकी कुल संपत्ति 4-8 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
अब फाइनल सिर्फ कुछ कदम दूर है और ट्रॉफी उठाने का फैसला दर्शकों के वोट तय करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications