संस्कारी बनने का ढोंग रचने वाली तान्या का बोल्ड ड्रेस में वीडियो वायरल, लोग बोले- 100 चूहे खाकर बिल्ली...

Bigg boss 19: बिग बॉस सीजन 19 में जो इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई है वह हैं तान्या मित्तल। तान्या मित्तल अपने बयानों की वजह से खास हेडलाइन्स बटोर रही हैं। तान्या के बोले गए शब्दों को सुन कोई इन्हें फेंकू बोल रहा है तो कोई उन्हें अलग-अलग टैग दे रहा है। भले ही तान्या अपने शब्दों की वजह से ट्रोल हो रही हों, लेकिन कई लोग हैं तो उनके कंटेंट को पसंद कर रहे हैं। अधिक चर्चाओं में आने की वजह से तान्या मित्तल के नए पुराने वीडियो भी चर्चाओं में आ गए हैं।
बोल्ड कपड़ों में फोटोशूट करवाती दिखीं तान्या मित्तल
वहीं हाल ही में तान्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल व्हाइट कलर का ट्यूब टॉप और हाई लो स्कर्ट पहन फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। तान्या मित्तल का बोल्ड अंदाज देख लोग तो चौंक ही जाते हैं। क्योंकि तान्या बिग बॉस के घर में ऐसा दावा कर चुकी हैं कि उन्होंने कभी शॉर्ट ड्रेस पहना ही नहीं वह साड़ी ही पहनती आई हैं। वह अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा रही हैं।
तान्या का बोल्ड अंदाज देख लोगों ने मारे ताने
वहीं जब तान्या के बोल और उनका काम मैच नहीं हो रहा है तो लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। फिलहाल तो तान्या मित्तल के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी कहो फेंकेने वाला टैलेंट सिर्फ तान्या मित्तल में ही है। तो तीसरे यूजर ने लिखा- अब तो इसकी किसी भी बात पर विश्वास नहीं होता।


Click it and Unblock the Notifications