बदला लेने के लिए सुंदर बनी हैं तान्या मित्तल, बोलीं- 6 महीने रोटी नहीं खाई थी मुझे कैसे भी करके...

Bigg boss 19

Bigg boss 19: बिग बॉस सीजन 19 के घर में छाई रहने वाली तान्या मित्तल (Tanya Mittal) अपने बड़बोले पन की वजह से सोशल मीडिया पर खास ट्रोल की जा रही हैं। घरवालों को लगता है कि वह अपनी रईसी दिखाने की कोशिश कर रही हैं और पैसों का शो ऑफ कर रही हैं। वहीं कई उनके बयान भी जो बिग बॉस के घर में वह दे रही हैं वह उनकी रियल लाइफ से मैच नहीं खा रहे हैं जिस वजह से अब दर्शक भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन जो भी हो तान्या मित्तल बिग बॉस 19 को जमकर टीआरपी दे रही हैं।

ब्रेकअप की वजह से टूट गई थीं तान्या

लाइमलाइट में आने के बाद तान्या मित्तल के नए पुराने वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए है। वहीं हाल ही में तान्या का पॉडकास्ट भी सामने आए हैं जिसमें वह यह कबूलती नजर आ रही हैं कि वह पहले सुंदर नहीं थीं। वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने करने के लिए सुंदर बनीं। तान्या मित्तल का एक पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि वह किसी को पसंद करती थीं। साल 2018 में उनका ब्रेकअब हो गया वो भी इसलिए कि वह सुंदर नहीं दिखती थीं। वह अपना कॉलेज छोड़कर गई थीं उसके पास। घर वाले भी खिलाफ हो गए थे तब लगा कि वो साथ देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने ठान लिया कि वह सुंदर बनकर रहेंगी। तान्या ने कहा कि उन्होंने 6 महीने तक रोटी नहीं खाई थी पतला होने के लिए।

दही लगाया बेसन घिसा लेकिन...

तान्या यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि वह कैसे भी करके बदला लेना चाहती थीं। वह खुद को सुंदर बनाना चाहती थीं। उन्होंने 15 किलो वजन कम किया और दही बेसन जो भी मिला वो घिसा। फिर बाद में पता चला की कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट होते हैं मैंने वो भी लिया दिल्ली गई विटामिन सी खाया, ग्लूटाथियोन खाया, लेकिन बस मुझे किसी भी कंडीशन पर सुंदर दिखना था। क्योंकि उसने मुझे यह कहकर छोड़ा कि मैं सुंदर नहीं दिखती। वहीं अब जब लोग मुझे सुंदर कहते हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है और यही मेरा रिवेंज है उसके लिए।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19 Tanya Mittal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X