Bigg Boss 19: गुरुचरण सिंह सोढ़ी के बाद अब 'तारक मेहता' के इस एक्टर को किया अप्रोच? आई पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट!

Bigg Boss

Bigg Boss 19 Tentative Contestant List: Bigg Boss 19 की धमाकेदार वापसी होने वाली है और फैंस अभी से बेसब्री से इसके ग्रैंड प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं। धीरे-धीरे इस शो के कंटेस्टेंट लिस्ट सामने आ रही है। पिछले दिनों कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम कर चुके गुरुचरण सिंह के बिग बॉस में आने की खबर थी और रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी शो के एक और एक्टर को अप्रोच किया गया है।

तारक मेहता के उस एक्टर के बारे में बात करने से पहले... शो के बारे में बात करते हैं... और बताते हैं कि इस बार के शो में क्या खास होने वाला है। सामने आ रहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो 24 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहा है और यह सीजन अब तक का सबसे लंबा चलने वाला सीजन हो सकता है, जो जनवरी 2026 तक चलेगा।

बिग बॉस होगा 'AI Powered'!

इस बार शो में टेक्नोलॉजी का तड़का लगने वाला है। जी हां, सामने आ रही खबरों के मुताबिक इस बार AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) भी कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने जा रहा है। दो खास AI कंटेस्टेंट होंगे - एक UAE बेस्ड रोबोट 'Habubu' और दूसरा भारत की पहली AI इन्फ्लुएंसर 'Kavya Mehra'। यानी इस बार इंसानों के साथ मशीनें भी घर के नियमों से जूझती दिखेंगी।

Salman Khan होंगे होस्ट, लेकिन...

सलमान खान हमेशा की तरह इस सीजन की भी शुरुआत करेंगे, लेकिन सिर्फ तीन महीनों के लिए। इसके बाद शो की कमान अनिल कपूर, करण जौहर या फराह खान जैसे चर्चित नामों को सौंपी जा सकती है। यानी इस बार शो में होस्टिंग में भी बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट लिस्ट

इस बार बिग बॉस हाउस में एंटर करने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट काफी दिलचस्प नजर आ रही है। जिन सितारों को अप्रोच किया गया है, उनमें ये नाम शामिल हैं- रति पांडे, हुनर हाली, अपूर्वा मुखीजा, मल्लिका शेरावत, मीनाक्षी शेषाद्रि, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, मीरा देओस्थले, ममता कुलकर्णी, तनुश्री दत्ता, श्रद्धा आर्या, धीरज धूपर आदि। आपको बता दें ये आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट नहीं है, इसमें भी बदलाव हो सकते हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इन एक्टर्स को किया अप्रोच

इसके अलावा, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के दो कलाकारों को भी ऑफर भेजा गया है। इनमें से एक हैं, गुरुचरण सिंह (सोढ़ी) जिनके साथ चर्चा चल रही है, लेकिन कुछ फाइनल नहीं हुआ है। वहीं दूसरे एक्टर हैं शैलेश लोढ़ा जिन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का रोल निभाया था। हालांकि, उन्होंने अभी तक हामी नहीं भरी है। आपको बता दें, ये दोनों एक्टर्स अब Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का हिस्सा नहीं हैं।

इसके अलावा, गेमिंग इंडस्ट्री की मशहूर नाम Payal Dhare उर्फ Payal Gamingg को भी बिग बॉस 19 के लिए फाइनल स्टेज की बातचीत में बताया जा रहा है। अगर वो घर में आईं तो यंग ऑडियंस के लिए शो और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बन जाएगा।

शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है और फैंस का एक्साइटमेंट अब सातवें आसमान पर है। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक, हर जगह #BiggBoss19 ट्रेंड कर रहा है। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस बार की जंग सिर्फ इंसानों के बीच नहीं, AI के साथ भी होगी।

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X