Bigg Boss 19: गौरव खन्ना से लेकर पायल गेमिंग तक… कौन-कौन आ रहा है घर में, देखिए बिग बॉस 19 की फाइनल लिस्ट!

Bigg Boss 19 Confirmed Contestant List: टीवी का सबसे पॉपुलर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हर साल की तरह इस बार भी जबरदस्त चर्चा में है। Bigg Boss 19 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि यह शो एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेनमेंट, ड्रामा और कंट्रोवर्सी से भरपूर सफर पर ले जाने वाला है। सलमान खान इस बार भी शो के होस्ट रहेंगे और कंटेस्टेंट्स की एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
इस बार शो को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। बिग बॉस 19 का थीम, कंटेस्टेंट्स और सलमान खान का नया अंदाज इसे और खास बना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी घर के अंदर कंटेस्टेंट्स को लॉक किया जाएगा और उनके बीच टास्क, झगड़े, दोस्ती और रोमांस सब देखने को मिलेगा।
बिग बॉस 19 में टीवी स्टार्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और कॉन्ट्रोवर्शियल पर्सनैलिटीज का तड़का देखने को मिलेगा। फैंस को पहले ही कन्फर्म लिस्ट से अंदाजा लग गया है कि यह सीजन कितना मजेदार होने वाला है। आइए एक नजर डालते हैं बिग बॉस 19 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स पर।
गौरव खन्ना: गौरव खन्ना टीवी शो 'अनुपमा' में 'अनुज कपाड़िया' के रोल के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। हाल ही में वह Celebrity MasterChef India के विनर भी बने हैं। इस सीजन में वह सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक माने जा रहे हैं।
अशनूर कौर: बचपन में 'झांसी की रानी' जैसे टीवी शोज से शुरुआत करने वाली अशनूर ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'पटियाला बेब्स', और 'सुमन इंदौरी' जैसे फेमस शोज में अहम रोल निभाए हैं। उन्हें ना केवल एक्टिंग में बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल माना जाता है। उन्होंने 10वीं में 93% और 12वीं में 94% मार्क्स हासिल किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अशनूर कौर को कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में शामिल किया गया है।
आवेज दरबार: आवेज दरबार, बॉलीवुड के जाने-माने म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डांस और कोरियोग्राफी से की और जल्द ही सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना ली। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे डांस वीडियो, रील्स और ट्रेंडिंग कंटेंट के लिए मशहूर हैं। आवेज ने कई डांस परफॉर्मेंस और शोज में हिस्सा लिया है। इसके अलावा वह नए डांसर्स को ट्रेन भी करते हैं।
नगमा मिराजकर: सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर नगमा मिराजकर को बिग बॉस 19 का कन्फर्म कंटेस्टेंटे माना जा रहा है। इंस्टाग्राम पर उनके 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। पहले माना जाता था कि आवेज और नगमा रिलेशनशिप में हैं, दोनों एक-साथ नजर आते थे। लेकिन पिछले काफी समय से दोनों साथ नजर नहीं आ रहे हैं और माना जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
बसीर अली: बसीर अली एक भारतीय मॉडल, एक्टर और रियलिटी शो स्टार हैं। उन्हें Bigg Boss 19 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में शामिल किया गया है। बसीर अली पहले भी कई रियलिटी शोज में दिखाई दे चुके हैं। बसीर ने पहली बार टीवी पर पहचान MTV Roadies Rising (2017) से बनाई, जहां वे फर्स्ट रनर-अप रहे। इसके बाद उन्होंने MTV Splitsvilla 10 में हिस्सा लिया और यहां वे विजेता बने। वे MTV के ही एक और शो Ace of Space 2 में भी नजर आए और यहां भी सेकंड रनर-अप रहे।
अभिषेक बजाज: अभिषेक बजाज एक टीवी और बॉलीवुड अभिनेता हैं। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'बबली बाउंसर', 'चंडीगढ़ करे आशिकी' और 'जुबिली टॉकीज' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने OTT में 'द कॉइन' नाम की फिल्म में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है।
हुनर हाली: 2007 में हुनर हाली ने 'कहानी घर घर की' से अपने टीवी सफर की शुरुआत की। उन्होंने अपने करियर में बहुत से टीवी शोज में काम किया है। 2025 में टीवी शो 'दीवानी' में निगेटिव रोल के लिए Indian Telly Awards में बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड मिला। हुनर हाली ने अपने करियर में कई शोज और फिल्मों में काम किया है लेकिन रिएलिटी शोज की दुनिया में वो पहली बार काम कर रही हैं।
सिवेत तोमर: Siwet Tomar इस बार Bigg Boss 19 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह इस सीजन के 15 कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। Siwet Tomar ने Reality TV, फैशन और डिजिटल कंटेंट में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। अब Bigg Boss 19 में उनकी एंट्री उनके करियर को और जबरदस्त मोड़ देगी, फैंस चाहते हैं कि वे घर में अपने दमदार व्यक्तित्व से सबका ध्यान खींचें।
शफक नाज: शफक नाज एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं, जो कई पॉपुलर टीवी शोज और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। उन्हें खास पहचान महाभारत में 'कुंती' के किरदार से मिली थी। इसके अलावा वह 'फियर फाइल्स', 'क्राइम पेट्रोल', 'शुभ लाभ', 'हलाला' और 'गुमराह' जैसे कई शोज और वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं।
पायल गेमिंग: Payal Dhare, जिन्हें Payal Gaming के नाम से जाना जाता है, एक मशहूर भारतीय महिला गेमर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। खबरे हैं कि वो रियलिटी शो Bigg Boss 19 में कन्फर्म एंट्री करने वाली हैं। पायल ने गेमिंग की शुरुआत PUBG Mobile से की और अब BGMI, Call of Duty और GTA RP जैसे गेम्स पर कंटेंट बनाती हैं। वह भारत की पहली महिला गेमर बनीं जिन्होंने YouTube पर 1 मिलियन और फिर 4 मिलियन subscribers पार किए।
अतुल किशन: अतुल किशन एक सोशल एक्टिविस्ट और प्रोड्यूसर हैं। उनका अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जहां वे सोशल मुद्दों और सामाजिक जागरूकता पर काम करते दिखते हैं। शो में वे अपनी सोशल एक्टिविस्ट छवि और बेबाक अंदाज से अलग पहचान बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications






















