Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल ने कर दी ये बड़ी गलती, थाने में हुई शिकायत दर्ज, लोगों ने की FIR की मांग...

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 में इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल वैसे तो अपने अधिक बोलने की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। तान्या मित्तल ने जो जो बिग बॉस के घर में दावे किए हैं। वह सारे के सारे झूठे साबित हुए। जिस वजह से लोगों ने तान्या मित्तल को फेंकूं का टैग दिया है। जब से तान्या बिग बॉस के घर में गई हैं तब से उनके नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन दीवाली के मौके पर तान्या मित्तल का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिस वजह से उनपर FIR तक दर्ज करवाए जाने की मांग की जा रही है।
तान्या मित्तल के खिलाफ हो रही FIR की मांग
दरअसल दीवाली के मौके पर एक वीडियो तान्या का सामने आया जिसमें तान्या पोटाश गन चलाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख कुछ लोग काफी नाराज हुए हैं और उन्होंने तान्या के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल ग्वालियर के रहने वाले शिशुपाल सिंह कंषाना ने एएसपी अनु बेनीवाल को शिकायत की है। इतना ही नहीं इस शिकायत में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश और कलेक्टर रुचिका चौहान द्वाार जारी किए गए आदेशों का उल्लेख करते हुए तान्या के खिलाफ FIR की मांग की है।
कार्बाइड गन पर लगा है प्रतिबंध
आपको बता दें कि ग्वालियर में कार्बाइड गन चलाना सख्त मना है। इतना ही नहीं ग्वालियर कलेक्टर ने धारा 163 के तहत इसपर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं जब से तान्या का यह वीडियो सामने आया यह चर्चा का विषय बन गया। ASP ने फिलहाल इस वीडियो की जांच का आदेश दिया है। आपको बता दें कि कार्बाइड गन की वजह से ग्वालियर में कई मासूम बच्चों और लोगों की आंखों कि रोशनी पर असर पड़ा था। जिस वजह से इसकी खरीद और विक्री पर रोक लगाई गई है। ASP अनु बेनिवाल का कहना है कि अगर जांच में आरोपी का वीडियो सही पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।


Click it and Unblock the Notifications











