Bigg Boss 19 का कंटेस्टेंट सलमान खान के इज्जत की उड़ाता था धज्जियां, भाई जान के सामने आते ही बना भीगी बिल्ली!

Bigg Boss 19 Update: Bigg Boss 19 शुरू होते ही सोशल मीडिया पर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे (Pranit More) चर्चा में आ गए हैं। वजह है उनके पुराने स्टैंड-अप वीडियोज, जिनमें वह सलमान खान पर मजेदार तंज कसते नजर आते हैं।
हालांकि, बिग बॉस के मंच पर सलमान से मिलने के बाद उन्होंने पूरे सम्मान के साथ कहा कि उनके पिता सुपरस्टार के बहुत बड़े फैन हैं।
प्रणीत मोरे के जोक्स से गूंजा इंटरनेट
सोशल मीडिया पर प्रणीत मोरे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें उन्होंने सलमान खान के पनवेल फार्महाउस और ड्राइविंग को लेकर मजेदार चुटकुले सुनाए थे। एक शो में उन्होंने एक महिला से उसकी बड़ी सी रिंग देखकर मजाक किया- 'ये तो सलमान के ब्रेसलेट जैसी लग रही है।'
महिला ने हंसकर जवाब दिया- 'हां, उसका ही आधा लेकर आई हूं'
इस पर प्रणीत ने कहा- 'फार्महाउस पर गई थी क्या?' और पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा।
एक और वीडियो में जब उन्होंने एक महिला से उसके एनजीओ का नाम पूछा, महिला ने जवाब दिया-'हमारा फुटपाथ।' प्रणीत ने तुरंत कहा- 'इसका ब्रांड एम्बेसडर सलमान खान है क्या?'
प्रणीत मोरे के वायरल वीडियोज में कई और जोक्स भी हैं। एक में उन्होंने कहा- 'सलमान पैसे नहीं खाता, लोगों का करियर खाता है।' वहीं दूसरे में मजाक करते हुए प्रणीत बोले- 'रोहित शेट्टी ने कहा फिल्म में गाली देने की छूट है। सलमान बोला - किधर साइन करना है?'
प्रणीत और सलमान की मुलाकात
जब प्रणीत बिग बॉस 19 के मंच पर सलमान खान से मिले, तो सलमान ने मराठी में उनसे पूछा- 'अब भी मुझ पर मजाक करोगे क्या?' इस पर प्रणीत ने हंसते हुए जवाब दिया- 'नहीं सर, अगर आप पर मजाक करूंगा तो खुद ही उड़ जाऊंगा।'
कौन हैं प्रणीत मोरे?
प्रणीत मोरे एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। वह मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में कॉमेडी करते हैं। इंस्टाग्राम पर वे @rj_pranit और @maharashtrianbhau नाम से एक्टिव हैं। उनका यूट्यूब चैनल Pranit More भी काफी लोकप्रिय है, जहां वे स्टैंड-अप और मजेदार वीडियो शेयर करते हैं। उनकी कॉमेडी अक्सर रोजमर्रा की जिंदगी, समाज और निजी अनुभवों पर आधारित होती है।
RJ से कॉमेडियन तक का सफर
प्रणीत मोरे करीब चार साल तक रेडियो जॉकी रहे। उनकी ख्वाहिश पायलट बनने की थी, लेकिन ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने कैनवास लाफ कॉम्पिटिशन जीता और फिर कॉमेडी को अपना करियर बना लिया। इसके बाद उन्होंने देशभर में लाइव शो किए और फिल्म इवेंट्स की होस्टिंग भी शुरू की।


Click it and Unblock the Notifications