Bigg Boss 19: नॉमिनेशन में बिग बॉस ने दिया अजीबो-गरीब टास्ट, रो-रोकर हुआ तान्या मित्तल का बुरा हाल...

Bigg boss 19: बिग बॉस सीजन 19 के दो हफ्ते गुजर चुके हैं और तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। अभी तक बिग बॉस के घर से किसी को भी नॉमिनेट नहीं किया गया है, लेकिन हां एक वाइल्ड कार्ड एंट्री जरूर हो गई है। चूंकी एक कंटेस्टेंट और घर में आ चुका है तो घर वाले समझ चुके थे कि जल्द ही अब घर से किसी के बेघर होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जहां लोगों ने यह बात सोची उधर बिग बॉस ने नॉमिनेशन का टास्ट ही रख दिया।
बिग बॉस ने दिया नॉमिनेशन टास्क
हाल ही में जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम एकाउंट पर नॉमिनेशन टास्क का एक प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि घर वालों को बिग बॉस 19 मिनट तक गिनती करने के लिए कहते हैं। लेकिन यह खेल जितना आसान दिख रहा है उतना आसान है नहीं। जहां घर वाले अपनी उंगलियों पर 19 मिनट की गिनती करनी शुरू करते हैं वहीं घर के अन्य लोग कंटेस्टेंट की गिनती भुलाने के लिए ऐसी-ऐसी बातें कहते हैं जिसे सुनकर वह अपनी गिनती भूल जाएं और नॉमिनेट हो जाएं।
फूट-फूटकर रोईं तान्या मित्तल
बता दें कि जहां फरहाना, गौरव, प्रणीत, नगमा समेत बाकी घर के सदस्य गिनती करते हैं और अन्य लोग अशनूर, बसीर,अभिषेक उन्हें हराने उन्हें उलझाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं तान्या मित्तल भी नॉमिनेशन से बचने के लिए गिनती करती नजर आती हैं और उनकी गिनती भुलाने के लिए कुनिका तरह-तरह की बातें करती हैं। कुनिका कहती हैं कि- बेसिक चीजें आपकी मां ने आपको नहीं सिखाईं। कुनिका की इस बात को सुनकर तान्या मित्तल फूट-फूटकर रोने लगती हैं। तान्या कहती हैं कि टास्क की बीच मेरी मां को नहीं लाना चाहिए था। वहीं गौरव भी तान्या का साथ देते हैं वह भी कुनिका पर चिल्लाते हैं और कहते हैं कि दुश्मन हो, लेकिन इतना तो मत गिरो ना।
Image Credit- Jio Hotstar


Click it and Unblock the Notifications











