Bigg Boss 19: फिनाले से पहले कटा इन दो कंटेस्टेंट का पत्ता, सलमान खान ने लताड़ लागाकर किया घर से बाहर

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना है या तो कभी टास्क की वजह से या फिर घर में चल रहे कलेश की वजह से। जी हां, फैमिली वीकेंड के बाद से अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच झड़प देखने को मिल रही है। अशनूर का बदलता व्यवहार देख ना केवल तान्या मित्तल शॉक्ड हैं बल्कि उनके फैन्स भी उन्हें ऐसा बर्ताव करता देख हैरान रह गए हैं।
डबल एविक्शन ने बदल दिया पूरे घर का माहौल
आपको बता दें कि फिनाले का बस एक ही हफ्ता बाकी रह गया है, लेकिन एक हफ्ते पहले ही घर से दो कंटेस्टेंट को शो छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि यह फैन्स के लिए किसी शॉकिंग न्यूज से कम नहीं है क्योंकि उनके फैन्स उन्हें विनर बने देखना चाहते थे। बता दें कि हाल ही में वीकेंड के वार पर सलमान खान ने घर वालों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही में दो कंटेस्टेंट को घर से भी बाहर कर दिया। जिसमें से एक कंटेस्टेंट को सजा के तौर पर घर ले बेघर किया है।
घर में बचे हैं ये 6 कंटेस्टेंट
दरअसल एक टास्क के दौरान अशनूर कौर ने तान्या मित्तल को हिट किया। जिस वजह से तान्या मित्तल को गंभीर चोट भी आ सकती थी, लेकिन फिर भी तान्या को हल्की चोट आई है। इसी मुद्दे को उठाकर सलमान खान ने अशनूर कौर को घर से बेघर कर दिया। बता दें कि केवल अशनूर कौर ही नहीं बल्कि शहबाज बदेशा को भी घर से बेघर किया जा चुका है। एक एविक्शन की लोगों की उम्मीद थी, लेकिन दो एविक्शन एक साथ होना फैन्स के लिए शॉकिंग था। वहीं बता दें कि अब घर में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, मालती चाहर और फरहाना भट्ट बचे हैं। अब देखना ये होगा कि कौन जीतेगा इस बार बिग बॉस सीजन 19 की चमचमाती ट्रॉफी।


Click it and Unblock the Notifications