Bigg Boss 19: तान्या मित्तल को भाभी बनते देखना चाहते हैं अमल के भाई अरमान मलिक ? शरमाते हुए कह दी ये बात..

Bigg boss 19

Bigg Boss 19: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 19 जब से आया है तब से ही चर्चाओं में बना हुआ है। खास तौर पर इन दिनों घर में अमल मलिक और तान्या मित्तल का लव एंगल देखने को मिल रहा है। दोनों का बॉन्ड जब से बना है तब से ही जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जमकर दोनों क्वालिटी टाइम बिताते हैं जब अमल बिमार हो गए थे तब तान्या मित्तल जमकर अमल का ख्याल रखती दिखी थीं। बता दें कि दोनों के रिश्ता अब हर एक की जबान पर है। अब दोनों के रिश्ते को देखते हुए अमल मलिक के भाई अरमान मलिक ने भी रिएक्ट किया है।


अरमान ने अमाल मलिक की जमकर की तारीफ

टैली चक्कर से बातचीत के दौरान अरमान मलिक ने भर-भर के अपने भाई की तारीफ की। अरमान कहते हैं कि उन्हें अपने भाई का गेम काफी पसंद आ रहा है। वह घर का कैप्टन बना है बिग बॉस के घर में जाने के बाद अमल की काफी अलग-अलग पर्सनालिटी हमें देखने को मिल रही है। उसके कई सारे इमोशन सामने आ रहे हैं। अरमान कहते हैं कि वह इस शो का इतना बड़ा फैन नहीं रहे हैं, लेकिन मैं इस शो में अपने भाई अमल की जर्नी देखकर काफी खुश हूं। बस यह दुआ करूंगा की वह शो जीतकर जल्दी बाहर आए।

तान्या को भाभी के रूप में देखते हैं अरमान मलिक

इसके बाद अरमान से पूछा जाता है कि क्या वह तान्या मित्तल को अपनी भाभी के रूप में देखते हैं। ये सवाल सुनकर अरमान शरमा जाते हैं। फिर वह कहते हैं कि अब मुझे ये इंटरव्यू बीच में ही छोड़ देना चाहिए। बता दें कि अरमान मलिक ने अमल के हर एक मुद्दे के बारे में बात की सिर्फ तान्या और अमल के रिश्ते को छोड़कर। वहीं दोनों के रिश्ते को लेकर अमल मलिक के पिता ने कहा था कि तान्या अच्छी लड़की है। मुझे वो पसंद है। नेक दिल की इंसान है। बस अब इस चीज को ज्यादा रोमांस का नाम ना दें। दोनों दोस्त हैं जैसे बाकी अन्य लोग हैं घर में।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X