शादीशुदा शख्स संग लिव-इन में रहीं कुनिका, फिर उसी आदमी ने चला लिया दूसरा चक्कर, 27 साल बाद खोला बड़ा राज

Kunickaa Sadanand

Kunickaa Sadanand Bigg Boss 19: टीवी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रही हैं। शो के नए प्रोमो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। कुनिका ने बताया कि उन्होंने 27 साल तक अपने लिव-इन रिलेशनशिप को छिपाकर रखा था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पार्टनर ने उन्हें धोखा दिया था।

नीलम गिरी से हुई बातचीत

प्रोमो में देखा गया कि कुनिका, नीलम गिरी और तान्या मित्तल के साथ बातचीत कर रही थीं। इस दौरान कुनिका ने नीलम से उनकी शादी के बारे में पूछा। सवाल सुनकर नीलम थोड़ी इमोशनल हो गईं और बात करने से बचने लगीं। तभी तान्या ने कहा कि नीलम अभी अपनी शादी की बातें शेयर करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद कुनिका ने सीधे पूछा - "क्या तुम अब भी शादीशुदा हो?"

नीलम का जवाब

नीलम ने जवाब दिया, 'लगभग नहीं... ऐसा समझ लीजिए कि खत्म हो चुका है। बार-बार मौका देने से अब थक गई हूं। हमें स्वाभिमानी लड़के पसंद हैं, और जिनमें स्वाभिमान नहीं है, उनके साथ रहना हमारे बस की बात नहीं है।'

कुनिका का दर्दनाक रिश्ता

बातचीत के दौरान कुनिका ने भी अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज खोल दिया। उन्होंने कहा- 'मैंने 27 साल तक अपने रिश्ते को छुपाया। जब मैंने इस बारे में बताया तो मुझे बहुत हल्का महसूस हुआ।'

जब तान्या ने उनसे पूछा- 'मतलब वो आपके पति थे?' तो कुनिका ने साफ कहा, 'नहीं, वो मेरे पति नहीं थे। हम लिव-इन में थे। वो शादीशुदा थे लेकिन अपनी पत्नी से अलग रहते थे। लेकिन फिर उन्होंने मेरे सामने ही दूसरी लड़की से रिश्ता बना लिया। इसके बाद मैंने उन्हें छोड़ दिया।'

इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 19 के इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, आवेज दरबार, तान्या मित्तल और मृदुल तिवारी का नाम शामिल है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X