..................... Bigg Boss 19: Abhishek Bajaj ex wife Akanksha Jindal exposed him, said- he lied about marriage and age - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19: एक्स वाइफ आकांक्षा ने किया अभिषेक बजाज का पर्दाफाश, बोलीं- इसीलिए हमारा तलाक हुआ...

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। शो में लगातार आ रहे उतार चढ़ाव शो की जमकर टीआरपी बढ़ा रहे हैं। खासतौर पर शो में 21 साल की अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की केमिस्ट्री ने लोगों को हैरान कर दिया है। बता दें कि दोनों का तालमेल देख अब अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ अकांक्षा जिंदल ने अभिषेक पर अरोप लगाए हैं। अकांक्षा ने कहा कि वह शादी को लेकर झूठ बोलते आए हैं। वह दर्शकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

अकांक्षा ने खोला राज

आपको बता दें कि हाल ही में अभिषेक की एक्स वाइफ अकांक्षा जिंदल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक क्लिप शेयर की है। जिसमें अभिषेक बजाज अपनी पास्ट लाइफ और शादी को लेकर कई बड़े दावे करते दिख रहे हैं वहीं अब आकांक्षा ने अभिषेक के इन दावों की आलोचना की है। अकांक्षा कहती हैं कि अभिषेक स्क्रीन पर बस अच्छा बनने का दिखावा कर रहे हैं। वह वही कह रहे हैं जो लोग सुनना चाहते हैं। उन्होंने जिंदगी भर सच्चाई छिपाई है। और इसी वजह से हमारा तलाक हुआ। उन्होंने सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि दूसरी औरतों को भी दुख पहुंचाया है।

21 साल की लड़की से लगातार बोल रहा है झूठ

अकांक्षा ने आगे कहा कि अभिषेक तो सलमान खान के सामने भी झूठ बोलने से नहीं हिचकिचा रहा। वह अपनी उम्र और अपनी शादी को लेकर 21 साल की लड़की से भी झूठ बोला है। वह लगातार दर्शकों को धोखा दे रहा है। अकांक्षा ने आगे कहा कि 15 सालों में अभिषेक का खेल खेलना नहीं बंद हुआ। आज भी वह 21 साल की लड़की के साथ वही खेल खेल रहा है। वह इतिहास दोहरा रहा है। कहना पड़ेगा शर्म नाम का शब्द उनके शब्दकोश में नहीं है।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X