Bigg Boss 19: दूसरे ही दिन इन कंटेस्टेंट पर गिरी गाज, 7 सदस्य घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 19: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन 19 का आगाज हो चुका है। बिग बॉस का धमाकेदार प्रीमियर 24 अगस्त को हुआ था। शो को शुरु हुए अभी 2 दिन भी ठीक से नहीं हुए हैं कि घर वालों पर गाज गिर चुकी है। बता दें कि घर में नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस बार एक नहीं दो नहीं बल्कि 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए है। जिसपर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है।
Nominated Contestants for this week-1
— BBTak (@BiggBoss_Tak) August 25, 2025
☆ Abhishek Bajaj
☆ Gaurav Khanna
☆ Zeeshan Qadri
☆ Neelam Giri
☆ Tanya Mittal
☆ Natalia Janoszek
☆ Pranit More
Comments - Who will EVICT?
कौन हैं ये 7 कंटेस्टेंट
बिग बॉस के घर में दूसरे दिन नॉमिनेशन टास्क शुरु हो गया। जिसमें सात कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है। इन सात कंटेस्टेंट के नाम हैं अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जानोसजेक, प्रणीत मोरे। इन सातों कंटेस्टेंट पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। ये सातों ही कंटेस्टेंट बिग बॉस के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं और इन सातों में से किसी एक को घर से बेघर होना होगा। इस बार देखने वाला होगा कि घर से बेघर होने वाला पहला सदस्य कौन है।
🚨 BREAKING! Farhana Bhatt becomes the first contestant to get EVICTED from Bigg Boss 19 house in mid-week eviction twist.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) August 25, 2025
However, Farhana has been moved to the Secret Room.
बिग के घर में ट्विस्ट
नॉमिनेशन से पहले ही बिग बॉस अपना खेल खेल चुके हैं। बता दें कि घर वालों के मुताबिक एक कंटेस्टेंट पहले ही घर से निकल चुका है वह हैं फरहाना भट्ट, लेकिन बिग बॉस ने फरहाना को घर से नहीं निकाला है बल्कि वह एक सीक्रेट रूम में रह रही हैं वह 24 घंटे अपनी निगाहें उन लोगों पर टिका के रखी हुई हैं जिन लोगों ने उन्हें मिलकर घर से बाहर निकालने की कोशिश की। वह अब जब चाहें घर वालों की चाल देख सकती हैं और फिर घर में वापसी कर खेल को नया रूप दे सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications