Bigg Boss 18 Winner Prediction- विवियन, रजत या करणवीर? कौन उठाएगा बिग बॉस 18 की ट्राफी?

bigg boss 18 Vivian dsena karanveer Mehra

Bigg Boss 18 Winner Prediction- बिग बॉस सीजन 18 काफी शानदार रहा है। सलमान खान के इस शो को लेकर हर साल चर्चा होती है। इस वक्त शो अपने आखिरी हिस्सा में है और रविवार को ग्रैंड फिनाले होने वाला है।

जैसे जैसे 19 जनवरी 2025 का दिन करीब आ रहा है लोग इस शो के विजेता को लेकर अटकलें लगाना शुरु कर चुके हैं। सबके अपने अपने अनुमान है और फैंस लगातार अपने पसंदीदा प्रतियोगी के लिए बात कर रहा है।

अगर प्रीडिक्शन की बात की जाए तो तीन लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बातें हो रही हैं। इस लिस्ट में विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल शामिल है।

रजत दलाल

रजत दलाल के फैंस पहले दिन से ही उनको सपोर्ट कर रहे हैं और रजत अक्सर अपनी धाकड़ पर्सनैलिटी दिखाते हैं। हालांकि वो माफी भी काफी जल्दी मांग लेते हैं। गौरतलब है कि रजत दलाल के फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वो जीतेंगे। हालांकि क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। उनके जीतने को लेकर बातें इसलिए भी रही हैं कि वो जब जब नॉमिनेट हुए हैं वो बच गए है। ऐसा कहा जा रहा है कि लोग उनको सपोर्ट कर रहे हैं।

विवियन डिसेना

टीवी का मशहूर चेहरा रहे विवियन डिसेना के फैंस इस घर में मौजूद सभी प्रतियोगियों से ज्यादा हैं। उनको घर घर में उनके सीरियल मधुबाला को लेकर जाना जाता है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि विवियन इस शो के विनर के सबसे बड़े दावेदार हैं। फिलहाल देखना होगा कि कौन ये ट्रॉफी उठाता है।

करणवीर मेहरा

करणवीर मेहरा का खेल पहले दिन की शानदार रहा है। उन्होने झगड़े नहीं किए बल्कि माइंड गेम में नबंर वन रहे हैं। चाहें वो लोगों को इंफ्लुएंस करना हो या फिर हर सिचुएशन से निकलना। करणवीर मेहरा एक टीवी एक्टर हैं और बिग बॉस के शो में पहले दिन से वो चर्चा में रहे हैं। कोई हैरानी नहीं है कि उनके नाम को लेकर भी चर्चा हो रही है कि वो ये सीजन जीत सकते हैं।

फिलहाल 19 जनवरी दिन रविवार की रात को सबकुछ क्लियर होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X