Bigg Boss 18 Winner: विवियन डीसेना को हराकर, करणवीर मेहरा बन गए बीबी 18 के विनर

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 के विनर का ऐलान हो चुका है। इस शो की लंबी रेस के घोड़े बन थे विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा। लेकिन अब शो के विनर के रूप में उभरे हैं करण वीर मेहरा। जी हां, करणवीर बीबी 18 के विनर बन चुके हैं।
करणवीर बने विनर
बिग बॉस 18 के लाडले के रूप में एंट्री करने वाले विवियन डीसेना की फैन फॉलोइंग कभी कम नहीं हुई और वो शो के अंत में वो विनर बनकर नहीं आ पाए। विवियन को बिग बॉस से भी काफी सपोर्ट मिला। लेकिन ट्रॉफी करणवीर अपने नाम कर गए।
रिपोर्ट के अनुसार, ईशा सिंह घर से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं, उसके बाद चुम दरंग और फिर अविनाश मिश्रा। बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में एक्स कंटेस्टेंट्स और छह फाइनलिस्ट के परिवार के सदस्य शामिल हुए।
टॉप छह ने लोकप्रिय बॉलीवुड ट्रैक पर शानदार परफॉर्म किया। फिनाले कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है और जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग हो रही है। अक्टूबर 2024 से शुरू हुए बिग बॉस 18 में कुल 23 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे।
छह फाइनलिस्ट के अलावा, बाकी शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, अरफीन खान, दिग्विजय सिंह राठी, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री, एलिस कौशिक, मुस्कान बामने, तजिंदर बग्गा, शहजादा धामी, न्यारा बनर्जी, हेमा शर्मा और गुणरत्न सदावर्ते थे।


Click it and Unblock the Notifications











