Bigg Boss 18 जीतते ही Karan Veer Mehra ने Elvish Yadav को दिया करारा जवाब, पेड मीडिया को लेकर...

Karan Veer Mehra On Elvish Yadav: हाल ही में सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 का विनर करणवीर मेहरा को चुन लिया गया था। इस बार विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप रहे। साथ ही करणवीर मेहरा की जीत काफी ज्यादा अनएक्सपेक्टेड मानी जा रही है। लेकिन अब इसी बीच आपको बता दें कि एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में करणवीर मेहरा ने एल्विश यादव को टारगेट किया। एक्स बिग बॉस विनर एल्विश का करणवीर मेहरा ने मजाक उड़ाया। दरअसल एल्विश ने शो में आकर पैड मीडिया पर काफी विवादित स्टेटमेंट दी थी और इसी के चलते मीडिया के लोगों ने उनको बॉयकॉट कर दिया था।
अब इसी बीच करणवीर मेहरा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मीडिया के सामने अपनी ट्रॉफी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। हालांकि करणवीर मेहरा ने इस दौरान एल्विश यादव का नाम तो नहीं लिया लेकिन इस दौरान पूरी मीडिया सिस्टम फेल कर दिया चिल्ला रही थी।
इस पर करणवीर मेहरा भी बोल पड़े कि "यहां कितनी पेमेंट करनी है। वो ही देख रहा हूं।" करणवीर मेहरा ने फिर अपनी ट्रॉफी को ऊपर करते हुए कहा कि यह रहा अपना सिस्टम। करणवीर मेहरा के इस जोश और अंदाज़ को देखने के बाद में पैपराजी भी हंसने लगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस 18 में ग्रैंड फिनाले से पहले टॉप सिक्स कंटेस्टेंट के सपोर्ट में कुछ सेलिब्रिटी भी घर पर आए थे। इस दौरान रजत दलाल का सपोर्ट करने के लिए एल्विश यादव पहुंचे। यहां पर उन्होंने मीडिया के लोगों को पेड का दिया था। एल्विश का कहना था कि मीडिया के लोग बाकी सब कंटेस्टेंट्स को नीचे गिर रहे हैं और करणवीर को अच्छा दिख रहे हैं। इसी के चलते उनका बॉयकॉट किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











