Bigg Boss विनर करण वीर मेहरा की एक्स वाइफ निधि सेठ ने रचाई दूसरी शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

Nidhi seth

Bigg Boss 18 winner karan veer Mehra ex wife Nidhi seth got married: बिग बॉस सीजन 18 के विनर करणवीर मेहरा इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि करणवीर ने इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी हासिल की है। करण इन दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में बने हुए हैं। कभी अपने इंटरव्यू की वजह से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से।

बता दें कि करणवीर मेहरा की एक्स वाइफ निधि सेठ ने दूसरी शादी कर ली है। जी हां, हाल ही में निधि सेठ ने अपने इंस्टा हैंडल पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। निधि की वेडिंग फोटोज देख फैन्स तो चौंक ही गए। बता दें कि निधि ने बैंगलोर के एक मंदिर में शादी की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निधि पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। इसी के साथ ही उन्होंने गोल्ड की ज्वैलरी पहनी है। हाथों में चूड़ी और मेहंदी लगाए एक्ट्रेस सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी नहीं किया है। वहीं उनके साथ ब्लू कलर के कुर्ते पायजामे में एक्ट्रेस के पति नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही निधि लिखती हैं- 'आपने मुझे दिखा दिया है कि प्यार कोई संघर्ष नहीं है बल्कि एक खूबसूरत यात्रा है। हमारी शादी में मैं से हम हुआ है। आपका प्यार और आपकी केयर मुझे स्वतंत्र महसूस करवाती है। हमारा बंधन हमेशा मजबूत होता जा रहा है। पिछले दो साल से आपने यादों को खजाने में बदल दिया है। आप हर खुशी और चुनौती में मेरे साथ खड़े रहे। मेरी हमेशा चट्टान बनने के लिए मैं आपकी आभारी हूं। मेरे जीवन में प्यार भरने के लिए धन्यवाद आई लव यू एसके' आपको बता दें कि करणवीर मेहरा और निधि सेठ ने साल 2021 में शादी की थी और साल 2023 में दोनों अलग हो गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X