Bigg Boss की वायरल भाभी के पति ने खोली पोल, हेमा शर्मा की रिकॉर्डिंग कर दी लीक यहां देखिए पूरा वीडियो

Bigg Boss 18 Viral Bhabhi Hema Sharma Private Video: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस समय दर्शकों के बीच में चर्चा बटोर रहा है। शो में शिल्पा शिरोडकर से लेकर हेमा शर्मा भी नजर आ रही है। लेकिन वायरल भाभी कहीं जाने वाली हेमा शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।
लेकिन अब आपको बता दें कि युगांडा के एनआरआई गौरव सक्सेना ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल 'गौरव की कहानी' में अपनी पत्नी हेमा शर्मा द्वारा लगाए गए उन पर झूठे आरोपों को लेकर खुलकर बात की है।
इस दौरान हेमा शर्मा के पति गौरव ने यह भी दावा किया है कि उनकी पत्नी उनको अपने बेटे से मिलने नहीं देती है। उनकी पिछले शादी से भी एक बड़ा बेटा है और वह अपने पिता से भी अलग हो चुका है। लेकिन अब गौरव को ऐसा लगता है कि उनके बेटे का भी यही हाल किया जाएगा। गौरव की माने तो है मां बच्चों को अच्छे तरीके से संस्कार नहीं देती हैं।
गौरव ने यह भी बताया कि हेमा ने उनसे 2.50 करोड़ का 2 BHK फ्लैट भी मांगा है। जब गौरव ने ऐसा नहीं किया तो एक्ट्रेस ने उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया। गौरव बताते हैं कि वह पहले से ही हर महीने हेमा को बहुत सारे पैसे दे रहे हैं, इसमें उनके मौजूदा घर का भी किराया शामिल है और वह बहुत ज्यादा महंगा फ्लैट नहीं खरीद सकते।
गौरव ने बताया कि उन्होंने एक किफायती इलाके में घर खरीदने के लिए कहा था लेकिन हेमा ने उनके इस प्रपोजल को मना कर दिया। बताते चलें कि वह मार्च 2024 तक हेमा पर हर महीने तीन से चार लाख रुपए खर्च कर रहे थे। अप्रैल 2024 से वह उनका हर महीने 1 लाख रुपए भी दे रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि अप्रैल 2024 के बीच में वह अलग हो गए थे और आज तक वह उसी घर का मासिक किराया दे रहे हैं जिसमें हेमा रहती हैं।
मालूम हो की हेमा ने गौरव पर उन्हीं के बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया। लेकिन गौरव का यह दावा है कि उन्होंने अपनी इच्छा से हेमा को बच्चा दिया था जिससे कि वह उसके साथ में वक्त बिता सके। लेकिन गौरव ने ऐसी ही स्थिति के आशंका जताई और अपने दोस्त से बच्चे को वापस भी करवाया था। सबूत के तौर पर उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।
गौरव ने इसके अलावा एक घटना को भी शेयर किया कि जब वह अपने बेटे के जन्मदिन के लिए युगांडा से भारत वापस आए थे तो हेमा ने उनको बच्चों को देखने से भी मना कर दिया था। उन्होंने हेमा को देने के लिए एक डिलीवरी मैन को गिफ्ट भी सौंप दिए थे।
गौरव की माने तो हेमा ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाने की धमकी भी दे डाली थी। गौरव ने यह भी बताया कि इस वक्त वह रियलिटी शो बिग बॉस में जा रखी है और उनका बिना बताए अपने बच्चे को भी पीछे छोड़ गई है। गौरव का मानना है कि है हेमा सहानुभूति लेने के लिए शो में उनके खिलाफ गलत बातें कर सकती हैं। हालांकि हेमा ने इस पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











