Bigg Boss 18 के घर से बेघर होने वाली पहली प्रतियोगी बनीं वायरल भाभी Hema Sharma, जानिए डिटेल्स!

Hema Sharma Evicted- बिग बॉस 18 इस वक्त चर्चा में है। इस बार जो प्रतियोगी घर में आए हैं वो कमाल कर रहे है लोग शो को पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान घर का पहला एविक्शन हो चुका है।
जी हां, वायरल भाभी के नाम से मशहूर हेमा शर्मा वो पहली प्रतियोगी बन गई हैं जिसने सबसे पहले इस शो को अलविदा कहा है। जैसे ही ये खबर सामने आई हेमा के फैंस काफी हैरान हुए हैं और घरवाले भी काफी हैरान हुए थे।
पहली दूसरे सप्ताह ही नॉमिनेट हुई हेमा शर्मा को उतने वोट्स नहीं आए थे जितने उनको जरूरत थी और इस आधार पर वो घर से बेघर हो चुकी हैं।
इस सप्ताह हेमा शर्मा के साथ साथ रजत दलाल, तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, मुस्कान बामने, ऐलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा नॉमिनेट थे जिसमें हेमा शर्मा को शो छोड़ना पड़ा क्योंकि उनको सबसे कम वोट मिले थे।
हेमा शर्मा के घर से बेघर होने की बात सुनकर हेमा समेत घर के सभी लोग हैरान थे। सभी जानते हैं कि वो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और कई ऐसे लोग भी नॉमिनेट थे जो कि इतने वायरल नहीं है। हालांकि हेमा शर्मा की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
क्या बोले लोग
जैसे ही एविक्शन की बात सामने आई लोग सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये तो फिर भी अच्छा खेलती थी लड़ती थी लेकिन मुस्कान या बग्गा दोनों चुप रहते थे फिर ऐसा क्यों।'' एक ने लिखा, ''बहुत ज्यादा ओवरएक्टिंग की थी इसने वे भी।'' एक ने लिखा, ''मैंने सोचा था कि मुस्कान या तेजिंदर बग्गा घर छोड़ने वाले पहले व्यक्ति होंगे लेकिन यह अलग हुआ।'' एक ने लिखा, ''मुस्कान को करना था ना।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











