तलाक के बाद उर्मिला मातोंडकर का सहारा बने सलमान खान? सबसे बड़े रियालिटी शो में होगी एक्ट्रेस की एंट्री!

Urmila Matondkar Bigg Boss 18- सलमान खान की टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 18 इस वक्त चर्चा में है और कई लोगों के नाम इसमें सामने आ रहे हैं। लेकिन अब पता चला है कि इस बुरे वक्त में सलमान खान की एक हीरोइन भी इस शो का हिस्सा बनने वाली है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की जिनका नाम बिग बॉस की प्रतियोगी लिस्ट में जुड़ रहा है। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर इस वक्त इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उनका हाल ही में तलाक हुआ है।
ऐसे में वो अब एक्टिंग करियर में फिर से वापसी करना चाहती हैं लेकिन कोई मौका नहीं मिल रहा है। खबरें हैं कि फिर से अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए उर्मिला ने ये बोल्ड मूव लिया है। इस मुश्किल वक्त में उनके कोस्टार सलमान खान उनका सहारा बने हैं लेकिन इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
8 साल बाद हुआ तलाक
उर्मिला मातोंडकर ने 8 साल पहले मोहसिन मीर से शादी की थी जो कि अब जाकर खत्म हुई है। हालांकि दोनों का तलाक क्यों हुआ है वो बात किसी को नहीं पता है। उर्मिला मातोंडकर ने काफी समय से फिल्में भी नहीं की हैं और वो राजनीति में अपना करियर बना रहीं थीं। लेकिन अब वो बिग बॉस 18 में शामिल होती हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा।
निया शर्मा का नाम हुआ फाइनल
खबरें हैं कि इस शो में टीवी की मशहूर अदाकार निया शर्मा की एंट्री होने वाली है। उनका नाम कंफर्म हो चुका है। निया शर्मा अपनी बोल्डनेस को लेकर भी मशहूर हैं और कहा जा रहा है कि वो इस शो में अपने बिंदास अंदाज में नजर आने वाली हैँ। फिलहाल लोग उर्मिला मातोंडकर की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











