बिग बॉस 18 में नज़र आएंगी उर्फी जावेद की बहन उरूसा! जानें कहां तक पहुंची बात?

Urfi Javed Sister Uruusa In Bigg Boss 18: उर्फी जावेद अभी के समय पर इंटरनेट की सेंसेशन बन गई है और आपको बता दें कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी पर भी देखा जा चुका है। हाल ही में उनका शो 'फॉलो कर लो यार' भी काफी चर्चा में बना हुआ है। लेकिन अब इसी बीच यह है दावा किया जा रहा है कि उर्फी की बहने असफी और उरूसा सलमान खान के बिग बॉस 18 सीजन में नजर आने वाली है।
लेकिन इसी बीच असफी ने इन सभी अफवाहों को नकार दिया। लेकिन उरूसा को लेकर एक अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह बिग बॉस 18 का हिस्सा वह बन सकती है। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि उरूसा और शो के मेकर्स के बीच में बातचीत का आखिरी स्टेज चल रहा है।
हालांकि इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं आई है। अगर उर्फी की बहन उरूसा बिग बॉस 18 में हिस्सा लेती है तो कंट्रोवर्सी होना तो तय है। शो में इस बार खूब सारा ड्रामा भी देखने को मिलेगा। उरूसा की बात करें तो वह भी अपनी बहन की तरह बेहद चुलबुली, बोल्ड और बेबाक है। जिस तरीके से उनको 'फॉलो कर लो यार' शो में देखा गया था।
उरूसा जावेद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके अभी के समय पर इंस्टाग्राम पर 132k फॉलोअर्स भी हो चुके हैं। वह अपने पांच-भाई बहनों में सबसे बड़ी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बहनों के साथ मजेदार वीडियो शेयर करती हुई भी नजर आती है। हालांकि उरूसा की तरफ से भी इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बता दे कि 'बिग बॉस 18' को 6 अक्टूबर से शुरू किया जाने वाला है और अभी तक सिर्फ निया शर्मा की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर पुष्टि हुई है। इसके अलावा किसी भी कंटेस्टेंट को लेकर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह बिग बॉस 18 में नजर आने वाले हैं। लेकिन दर्शकों के बीच में शो शुरू होने से पहले ही काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications