Bigg Boss 18 के घर में खाने को तरस रहे कंटेस्टेंट्स, इस हसीना ने रोते-रोते कहा- 'तीन दिन से पॉटी भी नहीं हुआ'

Shrutika Arjun Cried In Bigg Boss: बिग बॉस के घर में अब दूसरा हफ्ता चल रहा है और घर के अंदर कंटेस्टेंट्स को अभी से नानी याद आने लगी है। खाने की कमी के कारण कंटेस्टेंट अपना आपा खो चुके हैं। जहां कंटेस्टेंट अपने-अपने तरीके से बगावत कर रहे हैं, वहीं कई कंटेस्टेंट में से एक श्रुतिका अर्जुन को शो में शहजादा धामी के सामने रोते हुए देखा गया।
Shrutika Arjun का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
शो के हालिया एपिसोड में श्रुतिका शहजादा धामी से बात करते हुए रोती हुई नजर आईं, क्योंकि उन्होंने घर में खाना न होने के कारण भूख से मरने की बात कही थी। एक्ट्रेस ने शहजादा को बताया कि लगातार तीन दिन हो गए हैं और घर में अभी भी खाना नहीं है। वह बताती हैं कि ठीक से खाना ना खाने की वजह से वह मल त्याग भी नहीं कर पा रही हैं और इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
भूख के मारे तड़प रहीं Shrutika Arjun
श्रुतिका ने कहा, "खाना नहीं खाया है सही से तीन दिन से और तीन दिन से पॉटी भी नहीं आ रही है। प्लीज बिग बॉस, बहुत भूख लगी है खाना दे दो।"
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कैसे वह बिग बॉस के घर के बाहर अपने खाने को लेकर हमेशा बहुत ही ज्यादा चूजी रहती थीं और अगर उन्हें वह पसंद नहीं आता था तो वह उसे खाने से मना कर देती थीं। इस बात से दुखी होकर श्रुतिका ने फिर कभी ऐसा ना करने की कसम खाई।
इस वजह से नहीं मिल रहा घरवालों को खाना
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि वे घरवालों को राशन देने के बदले में दो लोगों को जेल भेज दें या एक को घर से निकाल दें।


Click it and Unblock the Notifications