Bigg Boss 18: एक-दूसरे के मारने पर उतारू हुए कंटेस्टेंट्स, Karan Veer Mehra को ऑन रिकॉर्ड दी जान लेने की धमकी

Bigg Boss 18 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 18 के घर में हर गुजरते दिन के साथ, कंटेस्टेंट्स के बीच में कंपैटिबिलिटी साफ होती जा रही है। शो में कुछ रिश्ते मजबूत हो रहे हैं तो वहीं कुछ रिश्तों में दरार भी आ रही है और हाल ही में ऐसा देखने को मिला।
इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान एलिस कौशिक को उनके बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों के इंटरव्यू के बारे में बताते हुए नजर आए, जिसमें उन्होंने करण वीर मेहरा से बातचीत की थी। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कंवर ने उन्हें शादी के लिए तुरंत प्रपोज कर दिया था। होस्ट सलमान खान से कंवर का बयान सुनने के बाद एलिस रो पड़ीं और उन्होंने अपनी निराशा भी जाहिर की। हालांकि, उनके दोस्त अविनाश और एलिस उनके साथ खड़े रहे और उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आए।
कल के शो के एपिसोड में एलिस अविनाश और ईशा से उनके रिश्ते पर करण वीर मेहरा के झूठे बयानों के बारे में बात करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह करण वीर को मारना चाहती हैं। जब अविनाश और ईशा ने उनसे पूछा कि क्या वह मजाक कर रही हैं, तो उन्होंने आगे कहा कि वह सीरियस हैं। एलिस ने कहा- "मैं सीरियसली उसे मारना चाहती हूं। मैं करण को मारना चाहती हूं। रिकॉर्ड हो रहा है, मैं यह रिकॉर्ड पर कह रही हूं। जैसे कि अगर वह मर जाता है, तो मैं जिम्मेदार होऊंगी। मैंने उसको क्या कहा था और वो अंदर जा कर कुछ भी बोल रहा है मेरे रिश्ते के बारे में।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंवर ढिल्लों ने अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज करने से इनकार किया और कहा कि वह जल्द ही घर बसाना नहीं चाहते। उन्होंने पांड्या स्टोर की एक्ट्रेस को प्रपोज करने की बात कबूल करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि वह ऐसी लड़की है जिससे कोई भी शादी करना चाहेगा। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि एलिस ने शो में अपनी एक्साइटमेंट के कारण उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।


Click it and Unblock the Notifications











