BIGG BOSS 18: बिग बॉस में नजर आएगा TV का ये हैंडसम एक्टर, कर चुका है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में काम

bigg boss 18

BIGG BOSS 18: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 का आगाज़ हो चुका है। बता दें कि शो 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। जैसे-जैसे शो के ऑन एयर होने की डेट पास आ रही है वैसे-वैसे ही शो के कंटेस्टेंट के नाम रिवील होना शुरू हो रहे हैं। बता दें कि शो का पहला प्रोमो सामने आ चुका है। दरअसल एक नहीं बल्कि दो प्रोमो साथ में बीती रात कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए थे। जब से यह प्रोमों आए हैं तब से ही फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है।

शो में दिखेंगी शिल्पा
जहां पहले प्रोमों में देखा जा सकता है कि महेश बाबू की साली साहिबा और जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही हैं। शिल्पा कहती हैं कि 'वह कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं जैसे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आमिर खान और शाहरुख खान बस सलमान के साथ नहीं किया था, लेकिन अब उनका सलमान खान के साथ काम करने का सपना भी पूरा होने जा रहा है।' इस प्रोमो से साफ हो चुका है कि शिल्पा शो में दमदार एंट्री करने जा रही हैं।

सामने आया दूसरा प्रोमो
वहीं दूसरे प्रोमों में देखा जा सकता है कि एक हैंडसम एक्टर अपनी जर्नी बताता हुआ नजर आ रहा है। वह कहता है कि वह पंजाब से है और उसने अभी तक चार शोज़ किए हैं। एक्टर ने कहा कि एक दिन मेरे प्रोड्यूसर ने मुझे पूरी टीम के सामने बेइज्जत किया और मुझे वहां से निकाल दिया। एक्टर आगे कहते हैं कि मेरे मुकद्दर से ज्यादा मेरी औकात नहीं कि मैं ले लूं...और मेरे मुकद्दर का किसी में औकत नहीं कि वो मुझसे छीन ले।

फैन्स ने पहचाना अपना एक्टर
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। इस प्रोमो में एक्टर की धुंधली झलक देखने को मिल रही है, लेकिन फैन्स समझ चुके हैं कि यह कोई और नहीं बल्कि ये एक्टर ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल का शहजादा धामी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X