Bigg Boss 18 First Wild Card: बिग बॉस के घर में होगी पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री, उड़ेंगे विवियन डीसेना के होश

BIGG BOSS 18: बिग बॉस सीजन 18 की शरुआत 6 अक्टूबर से हो चुकी है। शो ने इस बार आते ही जमकर टीआरपी बटोरी। पहले दिन से ही घर में जमकर तू-तू मैं-मैं देखी गई। इससे अंदाजा लगाना तो आसान है कि घर में आने वाले समय में छोटा मोटा नहीं बल्कि एक बड़ा तांडव देखने को मिलने वाला है, लेकिन इसी तांडव के बीच एक खबर आ रही है कि अब बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लाया जाएगा।
बिग बॉस में आने वाले है जबरदस्त ट्विस्ट
जी हां, अभी कंटेस्टेंट के घर में गए हुए पूरे दो दिन भी नहीं हुए हैं कि बिग बॉस ने अपनी बाजी चल दी है। खेल को और भी इंटरेस्टिंग बनाने के लिए बिग बॉस वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाने का विचार कर रहे हैं। टेली चक्कर की खबरों के मुताबिक बिग बॉस में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी और खास बात यह है कि इस एंट्री की वजह से एक्टर और बिग बॉस कंटेस्टेंट विवियन डीसेना की होश उड़ जाने वाले हैं।
शो में नजर आएंगी विवियन की पहली पत्नी ?
खबरों की माने तो इस वाइल्ड कार्ड एंट्री में कोई और नहीं बल्कि वाहबिज दोराबाजी नजर आने वाली हैं। अगर आपको नहीं पता है कि कौन हैं वाहबिज तो आपको बता दें कि वाहबिज दोराबाजी विवियन डीसेना की पहली पत्नी हैं। वाहबिज के आने के बाद से विवियन और उनमें जमकर तकरार देखने को मिलेगी और एक-एक करके कई पत्ते भी सामने आएंगे। हालांकि अभी तक वाहबिज दोराबाजी को लेकर मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो शो में जमकर हंगामा देखने को मिलेगा।
विवियन ने रचाई दूसरी शादी
आपको बता दें कि विवियन की वाहबिज दोराबाजी से सीरियल 'कसम से' में मुलाकात हुई थी। जैसे ही दोनों ने सेट पर मिलना जुलना शुरू किया। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसी शो के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन दोनों की शादी चल नहीं पाई और दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया। इसके बाद विवियन डीसेना ने साल 2022 में एक इजिप्ट की जर्नलिस्ट नौरानी अली से शादी रचाई। उन्होंने इस शादी को सालों तक सभी से छिपा कर रखा। बता दें कि नौरानी और विवियन की एक बेटी भी है और दोनों ही भारत में नहीं रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications