Bigg Boss 18- 'शिल्पा जी फट्टू..' रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर की भयानक लड़ाई, Video Viral!

Shilpa Shirodkar Rajat Dalal Fight- इस बार का बिग बॉस सीजन 18 अपने आपमें काफी खास है क्योंकि ऐसा लग रहा है कि प्रतियोगी दमदार हैं। पिछले कुछ सीजन के मुकाबले इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
पहले दिन से ही घर को लेकर कई तरह की खबरें आती रही हैं और इस वक्त शिल्पा शिरोडकर और रजत दलाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों की भयंकर लड़ाई हो रही है।
इस लड़ाई में रजत दलाल ने शिल्पा शिरोडकर को अपशब्द भी कहे है और अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये झगड़ा क्यों हो रहा है इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रजत दलाल इस वीडियो में शिल्पो शिरोडकर को 'फट्टू' कहते हुए नजर आ रहे हैं जो कि सुनने में अजीब लग रहा है।
लड़ाई के दौरान हुई ये बातचीत
रजत दलाल शिल्पा से कहते है, ''अगर घर में क्लेश हो रहा है और कोई तीन लोगों को टारगेट करे।'' शिल्पा कहती हैं, ''जब तक बात मेरे पर नहीं आती मैं कोई भी जजमेंट नहीं पास करूंगी।'' रजत कहते हैं, ''मेरा अपना ऐसा मानना है कि कोई किसी भी तरह से अपने आप को बेहतर ना समझे।''
शिल्पा कहती है, ''आप मुझे मत बताओ की मुझे कब रिएक्ट करना है।'' रजत कहते हैं, ''मैने आपसे पूछा है आपको ऑर्डर नहीं दिया है।'' रजत चिल्लाते हैं, ''शिल्पा जी फट्टू।'' इसके बाद वीडियो में शिल्पा शिरोडकर काफी शॉकिंग रिएक्शन देती दिख रही है। अब देखने वाली बात होगी कि वीकेंड के वार में सलमान खान किस तरह से उस झगड़े को हैंडल करते हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग रजत दलाल को ट्रोल भी कर रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications