Bigg Boss 18: तजिंदर सिंह बग्गा ने पंजाबी सिंगर को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- उसने जो किया वो...

Tajinder Singh Bagga On Sidhu Moosewala Death: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को दुनिया को अलविदा कह तकरीबन 2 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन आज भी फंस उनको भुला नहीं पा रहे हैं। लेकिन अब हाल ही में बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट तजिंदर सिंह बग्गा ने शो मी सिंगर की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है और बताया कि सिद्धू अपनी मौत से पहले एक ज्योतिष से मिले थे।
सलमान खान की विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है और शो में पॉलीटिशियन तजिंदर सिंह बग्गा को भी देखा जा रहा है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने शो में गुणरत्न के साथ में बातचीत के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। जिसको सुनकर अब दिवंगत सिंगर के फैंस भी काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं।
तजिंदर सिंह बग्गा ने कहा कि "शुरू में तो मुझे ज्योतिष पर विश्वास नहीं हुआ करता था। लेकिन फिर मेरा एक ज्योतिषी दोस्त है उसका नाम रूद्र है। मैंने एक बार सिद्धू मूसेवाला के साथ उसकी एक तस्वीर देखी। तब मैंने उसे पूछा कि वह सिद्धू से क्यों मिला तो उसने बताया कि सिद्धू उसे अपनी कुंडली दिखाने आया था।"
तजिंदर सिंह बग्गा ने आगे कहा कि "मैं हैरान हो गया क्योंकि मुझे इस बारे में नहीं पता था कि सिद्धू भी इस तरीके की चीजों पर विश्वास करता है। मेरे दोस्त ने मुझे यह भी बताया कि सिद्धू उस दिन उसके साथ में 4 घंटे तक रहा। यहां तक की मेरे दोस्त ने सिद्धू को देश छोड़ने की सलाह भी दे दी थी। मेरे ज्योतिष दोस्त ने सिद्धू को चेतावनी भी दे दी थी कि उसके ऊपर खतरा मंडरा रहा है।"
बिग बॉस कंटेस्टेंट ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने अपने दोस्त से सवाल किया कि क्या उसने सिद्धू से कहा था कि उसकी जान को खतरा है। तब उसने बताया कि ज्योतिष में हम सीधे तौर पर नहीं बता सकते कि किसी की जान को खतरा है। लेकिन मैंने उसको देश छोड़ने की सलाह दी थी और वह योजना भी बन चुका था।"
तजिंदर सिंह बग्गा ने कहा कि "जब मेरे दोस्त ने मुझे ये सब बताया था तो मैं सच में पड़ गया था कि जो इंसान 15 से 20 करोड रुपए कमाता है वह एक ज्योतिष के कहने पर देश छोड़कर क्यों जाने लगा। तब मुझे लगा कि मैं तो ऐसा कभी भी नहीं करता। लेकिन फिर चेतावनी देने के तकरीबन आठ दिन बाद सिद्धू की हत्या कर दी गई थी और तब से मैं ज्योतिष पर विश्वास करने लगा।"


Click it and Unblock the Notifications











