Bigg Boss 18: तारक मेहता का ये एक्टर बिग बॉस में मचाएगा धमाल! नाम सुन फैन्स भी हुए खुश

Gurucharan Singh In Bigg Boss 18

Gurucharan Singh In Bigg Boss 18: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 का इस समय काफी ज्यादा क्रेज बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही शो का प्रोमो रिलीज किया गया था और अब 6 अक्टूबर को इसका प्रीमियर भी आने वाला है। लेकिन अभी तक शो की फाइनल कंटेंस्टेंट लिस्ट रिवील नहीं की गई है। हालांकि पहले कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर निया शर्मा का नाम सामने आया।

वैसे तो बिग बॉस 18 के लिए काफी सारे सितारों को अप्रोच किया गया था। इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, शहजाद धामी, नायरा बनर्जी, शोएब मलिक, करम राजपाल, और अविनाश मिश्रा जैसे सितारों का नाम शामिल है। लेकिन अभी तक इन सितारों में से किसी का भी नाम कंफर्म नहीं किया गया है।

लेकिन अब ईटाइम्स की रिपोर्ट की माने तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह को शो के लिए अप्रोच किया गया। एक्टर को शो के लिए पूरी तरीके से कंफर्म माना जा रहा है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो इस बार शो में काफी ज्यादा एंटरटेनमेंट देखने को मिलने वाला है।

इसी के अलावा गुरुचरण सिंह को बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 सीजन के लिए भी अप्रोच किया गया था। लेकिन तब उन्होंने शो के लिए हामी नहीं भरी। लेकिन इस बार वह शो में नजर आ सकते हैं, क्योंकि इस समय वह कहीं पर भी किसी सीरियल में काम नहीं कर रहे। तो अब फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि गुरुचरण सिंह अशोक के लिए फाइनल है। हालांकि एक्टर की तरफ से अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

मालूम हो कि गुरुचरण सिंह ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। लेकिन कुछ महीने पहले वह चर्चा में आ गए थे क्योंकि वह कई दिनों तक गायब रहे। दिल्ली से वह मुंबई के लिए निकले और एयरपोर्ट तक पहुंचे ही नहीं। उनके परिवारजन को भी इस बारे में कोई आईडिया नहीं था। जब वह बाद में वापस आए तो उन्होंने खुलासा किया कि वह एक आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 18 gurucharan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X