Bigg Boss 18- करणवीर के विनर बनते ही ऐसा था शिल्पा शिरोडकर का रिएक्शन, हैरान हैं विवियन के फैंस!

bigg boss 18 Shilpa Shirodkar karanveer Mehra

Shilpa Shirodkar Reaction On Karanveer Mehra- करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 सीजन जीत लिया है। सलमान खान ने एक तरफ विवियन डिसेना का हाथ पकड़ा था तो दूसरी तरफ करणवीर का।

जैसे ही उन्होने करण को विनर बताया तो सभी हैरान हो गए। इस बीच कई लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में शिल्पा शिरोडकर का रिएक्शन हैं जो कि शुरु से अंत तक बिग बॉस के घर में रही हैं।

उनको भी लोगों ने काफी सपोर्ट किया है। अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर को लेकर बातें होती रही हैं कि वो दोनों को सपोर्ट करती रही हैं। विवियन और करण में से अक्सर वो विवियन को चुनती थीं।

कैसा था रिएक्शन?

वायरल हो रहे इस वीडियो में करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना का हाथ पकड़कर सलमान खान को खड़े हुए देखा जा सकता है। इस बीच सलमान खान करणवीर का नाम लेते हुए विनर की घोषणा करते हैं।

सभी दंग हैं कि ऐसा कैसे हो गया क्योंकि लोगों को लग रहा था कि विवियन डिसेना की ट्रॉफी जीतेंगे। लेकिन इस बीच शिल्पा शिरोडकर ख़ड़ी हो जाती हैं और प्रतियोगियों की तरफ मुंह करते हुए अपनी खुशी का इजहार करती हैं। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''हेटर्स शॉक्ड, करणवीर रॉक्ड।'' एक ने लिखा, ''जिंदगी में आज के बाद बिग बॉस नहीं देखूंगा।'' एक ने लिखा, ''बीबी 18 का बहुत ही अयोग्य विजेता।'' एक ने लिखा, ''करण को कलर्स वालों ने विनर फिक्स कर रखा था।'' एक ने लिखा, ''करण के जितने से ज़्यादा तो विवियन की हार से ख़ुशी है, बेचारा कितना ओवरकॉन्फिडेंट था पूरा सीज़न।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X