Bigg Boss 18: 'लोग मेरा फ़ोन भी नहीं उठाते थे...', काम ना मिलने पर शिल्पा शिरोडकर का छलका दर्द

BB18 Shilpa Shirodkar Shares Her Pain: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 6 अक्टूबर को शुरू हो चुका है और इसमें 18 कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी हुई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का भी नाम शामिल है। वह 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री है। लेकिन हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि बिग बॉस से पहले उनके पास कोई भी काम नहीं था।
शिल्पा शिरोडकर ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह हमेशा से बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन रही है। उनकी बेटी भी हमेशा से यही कहती थी कि उन्हें इसमें हिस्सा जरूर लेना चाहिए। अब उनकी बेटी 20 साल की हो चुकी है और अब एक्ट्रेस को ऐसा लगा कि बिग बॉस में जाने का यह सही वक्त है।
इस दौरान शिल्पा शिरोडकर ने अपने काम को लेकर भी बात की और कहा कि वह काम ढूंढने और लोगों से जुड़ने की भी कोशिश कर रही थी। लेकिन सबने काम देने से मना कर दिया। साथ ही एक्ट्रेस ने बिग बॉस में एंट्री को लेकर बात की और कहा कि उन्होंने इसको करने का फैसला इसीलिए लिया क्योंकि वह एक एक्टर है और वह इसको अपना काम भी मानती है।
शिल्पा शिरोडकर ने यह भी बताया कि उनको एक्टिंग में रोल नहीं मिल रहे थे तो इसीलिए उन्होंने सोचा कि बिग बॉस ही कर लिया जाए। एक्ट्रेस के मुताबिक बिग बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आगे के रास्ते को खोल देता है। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उनके पास बिग बॉस से पहले कोई काम भी नहीं था और वह काम की तलाश में भी थी।
अभिनेत्री ने बात करते हुए यह भी बताया कि वह अगर किसी को फोन करती थी तो कोई उनका फोन का जवाब भी नहीं दिया करता था। लेकिन अगर कोई जवाब देता था तो एकदम से डिप्लोमेटिक के अभी इंडस्ट्री में कुछ भी काम नहीं हो रहा है। जब कुछ होगा तो बुला लेंगे।उनसे कोई मिलने के लिए भी तैयार नहीं होता था।
शिल्पा शिरोडकर ने 90 के दशक में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। साथ ही उनकी बहन नम्रता शिरोडकर ने साउथ की सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो शिल्पा, महेश बाबू की साली हुई। एक्ट्रेस ने गोपी किशन, गज गामिनी और बारूद जैसी बड़ी फिल्मों में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications