..................... Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar Reveals Farah Khan Rejected Her For Chaiyya Chaiyya Song - Hindi Filmibeat

'तुम मोटी हो...', जब 'छैया छैया' गाने के लिए फराह खान ने शिल्पा शिरोडकर को किया था रिजेक्ट, बोलीं- क्या पता वो

Shilpa Shirodkar

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 इस समय काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी से भरा हुआ लग रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे भी सामने आते जा रहे हैं। बता दे कि इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान नहीं बल्कि डायरेक्टर फराह खान पहुंची। यहां पर फराह खान ने भी कंटेस्टेंट्स की खूब जमकर क्लास लगाई थी।

इसी दौरान शिल्पा शिरोडकर ने इस बात का खुलासा किया था कि उनको 'छैया छैया' गाने के लिए ऑफर आया था और फराह खान ने उनको रिजेक्ट कर दिया था। बता दे कि बिग बॉस 18 के रविवार वाले एपिसोड में शिल्पा ने करणवीर और चुम को छैया छैया गाने के बारे में बताया। अब यह वीडियो भी उनका तेजी से वायरल हो रहा है।

इस दौरान शिल्पा शिरोडकर बताती है कि फराह खान ने उनको छैया छैया गाने के लिए ऑफर दिया था और खुद बाद में उनका वजन कम करने के लिए कहा था। हफ्ते या 10 दिन बाद फराह खान मेरे पास में वापस आती है और मुझसे कहती है कि आप गाने के लिए मोटी हो और इसके बाद में उन्होंने मलाइका अरोड़ा को इस गाने के लिए चुन लिया था।

शिल्पा शिरोडकर की बात सुनने के बाद में करणवीर कहते हैं कि यह कितने प्यार से बता रही है। तू ट्रेन पर चढ़ जाती तो क्या होता ट्रेन रुक जाती क्या? तब शिल्पा ने जवाब दिया कि अब मुझे क्या पता यह तो फराह खान और मणि सर ही जानते हैं। करणवीर ने कहा कि जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। तूने बहुत अच्छी फिल्मों में काम किया है और उसे गाने को मलाइका से बेटर कोई भी नहीं कर सकता था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' में 'छैया छैया गाना' था और इस पर मलाइका अरोड़ा के मूव्स आज भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसी के अलावा इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गया था। अगर हम इस गाने की विजुअल की बात करें तो इसमें मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान ने ट्रेन पर चढ़कर जोरदार डांस भी किया था।

Read more about: bigg boss 18 farah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X