Bigg Boss 18: जब डिप्रेशन का शिकार हुई थी शिल्पा शिरोडकर, बोलीं- मेरे पति ने...

Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar

Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है और इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी शामिल हुई है। बतौर कंटेस्टेंट शिल्पा ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में खुलकर बात की। हाल ही में उन्होंने बताया कि 2008 में जब उनके माता-पिता का निधन हुआ तो वह डिप्रेशन में चली गई थी।

हाल ही में गुणरत्न के साथ बातचीत के दौरान शिल्पा काफी इमोशनल हो गई और उन्होंने अपने संघर्षों को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके पति अपरेश रंजीत कठिन वक्त में उनके पिलर ऑफ़ स्ट्रैंथ बन गए थे। साथ ही माता-पिता के निधन के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। तब उनके पति अपने करियर में काफी अच्छा कर रहे थे और सब को छोड़कर भारत आ गए।

शिल्पा शिरोडकर ने शो में भावुक होते हुए बताया कि अगर अपरेश तब ये बलिदान नहीं देते तो बैंकिंग इंडस्ट्री में उनका करियर और भी ज्यादा ऊंचाइयों तक पहुंच जाता। इसी बी गुणरत्न ने भी शिल्पा की एक्टिंग जर्नी की खूब तारीफ की और उनकी क्षमता की तुलना माधुरी दीक्षित के साथ में भी की थी।

गुणरत्न ने शिल्पा को लेकर कहा कि "आप उन एक्ट्रेसेस में से एक हो जो माधुरी की तरह ही एक ऊंचा मुकाम हासिल कर सकती थी। लेकिन आपने अचानक से इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया था।" शिल्पा ने इस पर कहा कि "नसीब-नसीब की बात होती है और मुझे किसी भी बात का कोई अफसोस नहीं है।"

अगर हम शिल्पा शिरोडकर की बात करें तो उनको कई फिल्मों और टेलिविजन शोस में देखा जा चुका है। इसमें सिलसिला प्यार का और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल भी शामिल है। लेकिन अब इंडस्ट्री में उन्होंने बिग बॉस 18 के जरिए कम बैक किया और उनकी बहन नम्रता शिरोडकर भी काफी मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू उनके जीजा जी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X