Bigg Boss 18: भाईजान के शो में महेश बाबू की साली मारेंगी धांसू एंट्री! जानें कौन है ये हसीना?

Shilpa Shirodkar In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को लेकर आए दिन एक नई खबर सामने आ रही है और शो को 6 अक्टूबर को शुरू किया जाने वाला है। इसके बावजूद भी अभी तक शो के लिए कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट रिवील नहीं की गई है। रोजाना नए-नए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं और सबसे पहला नाम तो निया शर्मा का ही है।
रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में खुद निया शर्मा का नाम 'बिग बॉस 18" के पहले कंटेस्टेंट के तौर पर बता दिया था। लेकिन अब बॉलीवुड का एक बड़ा नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। हम बात कर रहे हैं शिल्पा शिरोडकर की। जिनको फिल्म गोपी किशन और किशन कन्हैया में देखा जा चुका है।
शिल्पा शिरोडकर ने 2013 में 'एक मुट्ठी आसमान' सीरियल से टीवी डेब्यू भी कर लिया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि नम्रता शिरोडकर, शिल्पा शिरोडकर की बड़ी बहन है और साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले महेश बाबू उनके जीजा जी हैं। शिल्पा ने 'बधाई दो' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
इसके अलावा सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 के लिए कई और नाम भी सामने आए हैं। इस लिस्ट में सारा खान और उनके पति आफरीन खान का नाम भी शामिल है। साथ ही टीवी एक्टर एलिस कौशिक, नायरा बनर्जी, चाहट पांडे, शहजादा धामी और अविनाश मिश्रा का भी नाम शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications