Bigg Boss 18: घर में कदम रखते ही शहज़ादा धामी के बदले तेवर, चुम दरांग का उड़ाया मज़ाक़ तो हुए ट्रोल

Bigg Boss 18 Shehzada Dhami Troll: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है और सभी कंटेस्टेंट अब 3 महीने के लिए घर के अंदर पूरी तरीके से बंद हो चुके हैं। अब धीरे-धीरे सभी कंटेस्टेंट्स के असली रंग दिखना शुरू हो जाएंगे। लेकिन शो में एक ऐसे एक्टर है जो अपने एटीट्यूड की वजह से सलमान खान से भी डांट खा चुके हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शहजादा धामी की।
शहजादा धामी टीवी के एक मशहूर अभिनेता है और उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अरमान पोद्दार का लीड किरदार निभाया था। हालांकि रातों-रात उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था। इस बात को लेकर उनका गुस्सा बिग बॉस के मंच पर भी देखने को मिला।
लेकिन अब शहजादा धामी ने शो में कदम रखते ही अपने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सलमान खान के इस शो में कई ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी चुम दरांग भी पहुंची। वह अरुणाचल प्रदेश है ताल्लुक रखती है और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। जैसे ही सलमान खान ने चुम को घर के अंदर भेजा, तो वह बाकी कंटेस्टेंट्स से मिलती-जुलती है और अपना नाम भी बताती है।
लेकिन यह सुनते ही शहजादा धामी और अविनाश मिश्रा लोन एरिया में पहुंच जाते हैं। तभी शहज़ादा, चुम के नाम का मजाक उड़ाते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वह कहते हैं कि यह कैसा नाम है। लेकिन एक्टर का यह अंदाज अब लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। इसी के चलते अब लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
शहजाद धामी को लेकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यहां यह रेसिस्ट बन रहा है। हालांकि काफी और भी लोग हैं जिन्होंने शहजादा धामी की क्लास लगा दी है और साथ ही उन्होंने अविनाश को भी एक्टर का साथ देने के लिए फटकार लगाई है। काफी सारे लोगों का ये भी कहना है कि वह अपने एटीट्यूड की वजह से राजन शाही के शो में टिक नहीं पाए।


Click it and Unblock the Notifications











