Bigg Boss 18: शहज़ादा धामी ने फिर उड़ाया चुम दरांग का मज़ाक, एक्ट्रेस के सिर चढ़ा गुस्सा, बोलीं- मुझे भी बुरा...

Bigg Boss 18 Shehzada Dhami

Bigg Boss 18 Shehzada Dhami: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है और घर में आते ही पहले ही दिन लड़ाई झगड़ा भी होने लग गए। दरअसल शहजादा धामी ने 'बधाई दो' एक्ट्रेस चुम दरांग का बीते एपिसोड में भी मजाक उड़ाया था। लेकिन अब इसी बीच दोनों के बीच में बहस होती नजर आई और एक्ट्रेस ने शहजादा पर नस्लीय टिप्पणी करने का भी आरोप लगा दिया।

चुम और शहजादा के बीच में लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि घर वालों को बीच में आना पड़ा। इसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसको खुद कलर्स टीवी द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शहजादा धामी ने एक्ट्रेस पर टिप्पणी की तो वह नाराज हो गई।

चुम दरांग ने इस पर कहा कि "मेरे साइड वाली से आपका क्या मतलब है? मैं भी एक भारतीय हूं और मुझे भी बुरा लगा है।" इसके बाद दोनों के बीच में बात बढ़ने लग जाती है और शहजाद धामी भी उनसे माफी मांगने के लिए मना कर देते हैं। साथ ही वह चुम पर गाली देने के भी आरोप लगा देते हैं। इसके अलावा शहजादा और विवियन के बीच भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

दरअसल शहजादा धामी और विवियन स्टारडम को लेकर बात करते नजर आए। विवियन ने कहा कि "स्टारडम हासिल करने में सालों लग जाते हैं और सिर्फ वह लोग ही यहां पर टिक पाते हैं जिन्होंने लंबे वक्त तक संघर्ष किया।" हालांकि एक्टर की बात से शहजादा सहमत नहीं होते हैं। विवियन ने कहा कि "आजकल एक्टर स्टारडम को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं और यह उनके सिर चढ़कर बोलता है।"

More from Filmibeat

Read more about: shehzada dhami bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X