Bigg Boss 18- 'ये क्या दोगलापन है' सलमान खान ने लगाई अशनीर ग्रोवर की क्लास, लोग बोले- निकल गई हेकड़ी

Salman Khan Ashneer Grover- सलमान खान का शो बिग बॉस इस वक्त काफी चर्चा में हैं। जब से पता चला है कि इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं तो लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।
सलमान खान वीकेंड के वार में इन सब वाइल्ड कार्ड्स के साथ धमाका करने वाले हैं। इस लिस्ट में डॉली चायवाला, खुशी सिंगर और शार्ट टैंक फेम अशनीर ग्रोवर नजर आने वाले है। प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान अशनीर ग्रोवर की क्लाल लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल सलमान खान इस वीडियो में उस वक्त की बात कर रहे थे जब शार्ट टैंक में अशनीर ने सलमान खान को लेकर एक दावा किया था। अशनीर ने कहा था कि उन्होने सलमान खान को ब्रांड एंबेसडर बनाया था और काफी अलग टोन में बात की थी। सलमान खान ने वही याद दिलाते हुए उनके अंदाज पर बात की थी।
सलमान- अशनीर की बातचीत
वीडियो में सलमान खान कहते हैं- ''हमने आपको मेरे बारे में कहते हुए सुना है कि आपने मुझे इतने में साइन कर लिया उतने में साइन कर लिया। सब फिगर्स भी आपने गलत दे दिए। तो फिर ये दोगलापन क्या है?'' अशनीर बोले- ''आपको जब मैने ब्रांड एंबेसडर किया, मेरा मानना है कि वो स्मार्टेस्ट मूव था।'' सलमान- ''हां, लेकिन जिस हिसाब से अब आप बात कर रहे हैं और जो मैने आपका वीडियो देखा, इस तरह का एटिट्यूड आपका नहीं था।'' अशनीर- ''हो सकता है ब्रॉडकास्ट वैसा ना हुआ हो।'' सलमान खान- ''लेकिन जैसे ये है, ये बराबर आ रहा है।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''अशनीर को उसकी औकात याद दिलाई।'' एक ने लिखा, ''निकल गई दोगलापंती।'' एक ने लिखा, ''अशनीर की बोलती बंद हो गई।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान अश्नीर को दिखा रहे हैं कि सलमान कौन हैं।'' एक ने लिखा, ''भाई से पंगा मत लेना।'' एक ने लिखा, ''ये अश्नीर बहुत ही फ्रॉड है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..
#WeekendKaVaar Promo - Salman bash Digvijay and Avinash. Ashneer Grover ko kuch yaad dilaya bhai nepic.twitter.com/YOukqCDaTZ
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 15, 2024


Click it and Unblock the Notifications











