BIGG BOSS 18: सलमान खान के शो में निया शर्मा के बाद कंफर्म हुआ इस हसीना का नाम, टीवी की हैं पॉपुलर एक्ट्रेस

BIGG BOSS 18

BIGG BOSS 18: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस जब भी आता है जबरदस्त टीआरपी और नई थीम के साथ आता है। बता दें कि अगस्त में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले हुआ था वहीं अब बिग बॉस सीजन 18 का बिगुल बजने वाला है। जी हां, शो की तैयारियां हो चुकी हैं। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो होस्ट करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस शो का आगाज 6 अक्टूबर से होगा।

निया के बाद इस एक्ट्रेस का नाम हुआ कंफर्म
जैसे-जैसे शो के ऑन एयर होने की डेट पास आती जा रही है वैसे वैसे कंटेस्टेंट के नामों का खुलासा होना शुरू हो रहा है। बीते दिन निया शर्मा को बिग बॉस का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट बताया गया। निया के शो में आने से उनके फैन्स तो बेहद खुश हैं। वहीं बता दें कि अब दूसरे कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम भी रिवील हो गया है।

इस सीरियल में आ चुकी हैं नजर
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक निया शर्मा के बाद अब टीवी की एक्ट्रेस एलिस कौशक शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। 29 अक्टूबर 1997 में जन्मी एक्ट्रेस 'सूर्यपुत्र कर्ण' (2015) में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वह 'कहां हम कहां तुम' और पॉपुलर टीवी शो 'पांड्या स्टोर' का हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें कि अब एलिस सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

इस एक्टर के साथ जुड़ चुका है एलिस का नाम
आपको बता दे कि एलिस का नाम उनके ही को- एक्टर कंवर ढिल्लों को साथ जुड़ चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि कंवर और एलिस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी पांड्या स्टोर में नजर आई थी और इसी शो से दोनों एक दूसरे को दिल दे चुके हैं।

ये सितारे भी शो में आएंगे नजर
आपको बता दें कि निया, एलिस के अलावा शो में मुस्कान बामने, शहजादा धामी, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, नायरा बनर्जी, शोएब इब्राहिम, अविनाश मिश्रा, पद्मिनी कोल्हापुरे करम राजपाल और देबचंद्रिमा सिंघा रॉय समेत कई सितारे शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X