..................... BIGG BOSS 18: Salman khan did not reach on bigg boss set, Akshay Kumar left the show without shooting - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS 18: बिग बॉस के सेट पर समय से नहीं पहुंचें सलमान खान, बिना शूट किए शो छोड़कर गए अक्षय कुमार

BIGG BOSS 18

BIGG BOSS 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। बता दें कि इस खास मौके पर तमाम सितारे शो में शिरकत करने वाले हैं, लेकिन हाल ही में खबर मिली है कि बिग बॉस के सेट से दो नामी मेहमान बिना शूट किए ही लौट गए हैं।

बिना शूट के लिए लौटे अक्षय कुमार
जी हां, बताया जा रहा है कि बिग बॉस के सेट पर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया एपिसोड शूट के लिए पहुंचे थे, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को सेट पर आने पर देरी होने की वजह से अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया को लंबा इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं काफी इंतजार करने के बाद दोनों ही बिना शूट किए बिग बॉस के सेट से लौट गए।

अक्षय ने किया सलमान खान का इंतजार
एचटी सिटी की इंस्टा पोस्ट के मुताबिक अक्षय कुमार को बिग बॉस के सेट पर 2 से 2:15 के बीच पहुंचना था। हमेशा की तरह और हर इवेंट की तरह बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के खास मौके पर भी अक्षय कुमार सेट पर समय से पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने बिग बॉस के सेट पर सवा तीन बजे तक इंतजार किया। लेकिन सलमान खान बिग बॉस के सेट पर फिर भी नहीं पहुंचे तो अक्षय कुमार बिना शूट किए ही सेट से चले गए।

बिग बॉस की टीम द्वारा बुलाने जाने पर भी नहीं लौटे अक्षय
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार को जॉली एलएलबी 3 की ट्रायल स्क्रीनिंग के लिए जाना था। इसीलिए उन्होंने सलमान खान का इंतजार नहीं किया और वह वहां से चले गए। अक्षय के सेट से जाने के बाद भी जब बिग बॉस ने अक्षय को बार बार बुलाने की कोशिश की, लेकिन अक्षय नहीं माने और वह सेट पर दोबारा नहीं लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X