Bigg Boss 18 रनरअप Vivian Dsena की पत्नी नूरन अली की हमशक्ल के वीडियो ने मचाया बवाल

Vivian Dsena Wife Nooran Ali Lookalike

Vivian Dsena Wife Nooran Ali Lookalike: बिग बॉस 18 खत्म हो चुका है और आपको बता दें कि इसके विनर करणवीर मेहरा बने हैं। लेकिन इसके बावजूद भी लगातार विवाद खत्म नहीं हो पा रहे हैं। दरअसल काफी सारे लोग करणवीर मेहरा के विनर बनने पर गुस्सा है। काफी सारे लोगों ने तो यह भी मांग की है की असली विजेता रजत दलाल या विवियन डीसेना को होना चाहिए था।

लेकिन अब हाल ही में तुर्की की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और वह विवियन की पत्नी बताई जा रही है। हालांकि उन्होंने यह साफ तौर पर इंकार कर दिया कि वह किसी भी विवियन डीसेना को नहीं जानती हैं और वह उनकी पत्नी नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विवियन डीसेना बिग बॉस 18 के रनरअप रहे हैं और उनकी पत्नी का नाम नूरन अली है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि नूरन अली इजिप्ट की एक महिला जर्नलिस्ट हुआ करती थी। बाद में उन्होंने विवियन डीसेना से शादी रचाई और भारत आकर शिफ्ट हो गई थी। जब नूरन अली बिग बॉस के शो पर पहुंची तो काफी सुर्खियों में आई और जैसे उन्होंने अपने पति का साथ दिया वैसे लोगों ने उनकी काफी तारीफ भी की।

लेकिन अब इसी बीच एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जो हूबहु विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली की तरह नजर आ रही है। यह महिला तुर्की की रहने वाली है और आपको बता दें कि काफी सारे लोगों को कंफ्यूजन हुआ है कि वो विवियन डीसेना की पत्नी है और उनके इंस्टाग्राम पर काफी लोग कमेंट करते हुए भी नजर आए।

हालांकि लोगों के कमेंट के बाद तुर्की की यह महिला काफी परेशान हो गई थी और इसने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें इस महिला ने यह साफ कर दिया कि वह विवियन डीसेना की पत्नी नहीं है। उन्होंने कहा कि "मैं विवियन डीसेना की पत्नी नहीं हूं, मैं अपने शौहर की पत्नी हूं। मैं विवियन को नहीं जानती।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X