VIRAL: रिपोटर्स पर भड़के Rajat Dalal! गुस्से में निकाल फेंका माइक, इंटरव्यू देने से किया साफ मना...

Bigg boss 18: बिग बॉस सीजन 18 का ग्रैंड फिनाले कल यानी कि 18 जनवरी को हो गया था। बता दें कि इस बार शो के विजेता करणवीर मेहरा बने। हालांकि फैन्स को उम्मीद थी कि विवियन इस बार ट्रॉफी ले जा सकते हैं या फिर रजत लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साथ ही फैन्स अनुमान लगा रहे थे कि रजत दलाल टॉप 2 का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन रजत दलाल टॉप 3 तक में तो आए, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाए।
वहीं हाल ही में रजत दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विनर की घोषणा के बाद जब रजत दलाल बाहर आए तो उनका मीडिया इंटरव्यू हुआ जिसमें कभी वह गुस्सा करते नजर आ रहे हैं तो कभी वह रिपोटर्स पर नाराज होते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं रजत दलाल गुस्से में माइक भी उतारकर दे देते हैं।
दरअसल दो दिन पहले बिग बॉस के घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। ऐसे में एल्विश यादव भी आए थे वह बिग बॉस के घर में रजत दलाल को सपोर्ट करने के लिए आए थे, लेकिन एल्विश ने मीडिया को पेड कह दिया था। जिसके बाद मीडिया ने भी एल्विश पर नाराजगी जाहिर की इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी एल्विश को लेकर बवाल मचने लगा था। वहीं ऐसे में जब रजत इंटरव्यू देने के लिए बाहर आए तो देखा इंटरव्यू लेने के लिए आए जर्नलिस्ट वही हैं। तो रजत ने इंटरव्यू देने से साफ मना कर दिया और उन्होंने माइक भी उतारकर रख दिया।
इसके बाद रजत कहते हैं कि जो जिसके नसीब में होता है वह मिलता है। मैं नसीब को मानता हूं। इसीलिए कहता हूं कि वो उसके नसीब की ट्रॉफी थी। मेहनत तो हम सभी लोग करते हैं, लेकिन जीतता वही है जिसका भाग्य साथ देता है, लेकिन इसके बाद मीडिया की तरफ से एल्विश को लेकर एक सवाल किया जाता है। जिसे सुनकर रजत और भी नाराज हो जाते हैं और मीडिया पर भड़कने लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











