..................... BIGG BOSS 18 PROMO: Bigg Boss's amazing promo is out, Salman Khan will see the future of the contestants - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS 18 PROMO: बिग बॉस का धांसू प्रोमो हुआ आउट, इस बार कंटेस्टेंट्स का भविष्य दिखेंगे सलमान खान

Bigg boss

BIGG BOSS 18 PROMO: जिस पल का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था वह पल आ चुका है। जी हां, बीती रात कलर्स के ऑफिशियल इंस्टग्राम एकाउंट पर बिग बॉस सीजन 18 का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। बता दें कि शो में इस बार कई बड़े चेहरे देखने को मिलने वाले हैं। कंटेस्टटेंट का नाम रिवील हो उससे पहले बिग बॉस ने सीजन 18 का प्रोमो शेयर कर दिया है। इस प्रोमो से यह तो साफ हो गया है कि इस बार शो तो सलमान खान ही होस्ट करने वाले वाले हैं।

जानें क्या खास है नए प्रोमो में
सलमान खान इस बार नए अवतार में नजर आने वाले हैं। इस बार वह सिर्फ कंटेस्टेंट की लताड़ ही नहीं लगाएंगे बल्कि इस सलमान खान कंटेस्टेंट का भविष्य भी देखने वाले हैं। इस प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि 'ये आंख देखती भी थी और दिखाती भी... सिर्फ आज का हाल। अब खुलेगी ऐसी आंख लिखा जाएगा इतिहास का पल। देखेगी यह आने वाला कल। होगा विज्ञान का प्रलय। खुलेगी स्वंय काल की आंख। ये देखेगी हर साजिश। ये जानेगी हर नीयत, जो कल बिगड़ेगी। इस बार बिग बॉस देखेंगे घर वालों का फ्यूचर। तो कौन बदलेगा अपनी किस्मत ? देखो अब होगा टाइम का तांडव।'

ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर
इस बार बिग बॉस के लिए कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस निया शर्मा, धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम, समीरा रेड्डी, शहजादा धामी, नायरा बनर्जी, अविनाश मिश्रा और वेटरन एक्ट्रेस पद्मिनी कोलहापुरे का नाम भी इस लिस्ट में आ रहा है। बता दें कि इस बार शो में पॉपुलर चाय वाला डॉली चाय वाला का नाम भी लिस्ट में आ रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि डॉली काफी भारी फीस मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉली ने 1 हफ्ते के लिए 20 लाख रुपये की डिमांड की है। अब देखने ये होगा कि क्या मेकर्स डॉली को शो में बुलाएंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X