..................... Bigg boss 18 promo arfeen khan wife sara eliminate from bb house bigg boss shocking elimination - Hindi Filmibeat

Bigg Boss में ऑडियो क्लिप सुन अरफीन खान की हालत हुई खराब, अतीत से कराया रूबरू

Bigg Boss 18 Arfeen Khan

Bigg Boss 18 Arfeen Khan: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में जल्दी ही धमाल बचाने वाला है। दरअसल आपको बता दें कि शो में ऋतिक रोशन जैसे सितारों के लाइफ कोच रह चुके अरफीन खान के साथ में बिग बॉस द्वारा गेम खेल दिया गया है। जिससे कि अरफीन खान की भी बोलती बंद हो गई है। साथ ही उनके कारण उनकी पत्नी सारा अरफीन को शो से एलिमिनेट भी किया जा सकता है।

हाल ही में बिग बॉस 18 का एक प्रोमो रिलीज किया गया था जहां पर एक तरफ जेल में बंद अविनाश मिश्रा की चाहत पांडे से भयंकर लड़ाई नजर आती है। चाहत बेड पर सो रहे अविनाश पर पानी की बाल्टी उड़ेल देती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि अविनाश ने उनको गवार कहा था। चाहत कहती है कि उनके पैर की जूती भी उनसे प्यार नहीं करेगी। वह इस तरीके की शक्ल और सोच वाले लड़कों पर थूकती हैं।

बिग बॉस के घर में लड़ाई दिखाई जाएगी क्योंकि अरफीन को अचानक से बिग बॉस ने जेल के अंदर भेज दिया। बाद में वह उनकी एक ऑडियो क्लिप भी सुनाते हुए नजर आए जिसमें वह कहते हैं कि उनके हिसाब से उनकी पत्नी सारा को अब घर के अंदर नहीं रहना चाहिए। इस ऑडियो क्लिप को सुनने के बाद में अरफीन के भी पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

बिग बॉस ने इस पर कहा कि तो अरफीन के अनुसार सारा को इस घर से चले जाना चाहिए। आपकी बात सिर आंखों पर और आपके कहने के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर सारा को बेघर कर दिया जाएगा। हमने आपसे कहा था ना कि अतीत तमाचा मारेगा तो मार दिया।

अगर हम बीते एपिसोड की बात करें तो मंगलवार को नॉमिनेशन टास्क किया गया था और इसमें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पांच सदस्यों को चुना गया। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने और विवियन डीसेना भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X