Bigg Boss की वो कंटेस्टेंट जिसको Salman Khan ने बेइज्जत करके घर से निकाला, कलर्स को भी दे डाली थी धमकी

Salman Khan

Priyanka Jagga In Bigg Boss: Bigg Boss 18 का आज प्रीमियर होने वाला है। इस शो के लिए फैंस ने भी अपनी कमर कसी हुई है। शो का फॉर्मेट ऐसा है कि लोग इसके हर मोमेंट को खूब इंजॉय करते हैं, खासतौर पर वीकेंड का वार वाले सेशन को, जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं।

वीकेंड का वार में सलमान खान अड़ियल से अड़ियल कंटेस्टेंट को सीधा कर देते हैं लेकिन एक कंटेस्टेंट ने तो सलमान का इतना दिमाग खराब कर दिया था कि भाईजान ने तुरंत उस कंटेस्टेंट को घर से बाहर निकाल दिया और इसके बाद शो के दौरान ही कलर्स को धमकी भी दे डाली।

पहले ही हफ्त में Priyanka Jagga ने किया था सबको परेशान

हम बात कर रहे हैं प्रियंका जग्गा की, जिन्हें 'बिग बॉस 10' में देखा गया था। उन्होंने इस शो में एक ही हफ्ते में ऐसा बवाल कर दिया था कि सलमान खान को उन्हें शो से ही बाहर करना पड़ा था। उन्होंने अपनी एंट्री के पहले हफ्ते में ही सभी को चौंका दिया जब उन्होंने शो में एक टास्क के दौरान नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने पेशाब कर दिया। यह सब कम नहीं था कि उन्हें अक्सर साथी कंटेस्टेंट्स के साथ भिड़ते हुए देखा गया था और यहां तक कि मेजबान सलमान खान के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई, जिसके कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।

Salman Khan ने Priyanka Jagga को एक चुटकी में किया बाहर

सलमान खान ने प्रियंका को समझाने की भी कोशिश की लेकिन वो नहीं मानीं और फिर सलमान खान का जो रौद्र रूप सामने आया, उसे देखकर हर कोई सहम गया। उन्होंने वीडियो में प्रियंका जग्गा की हरकतें कैमरे के सामने दिखाकर बोला था कि ये सब देखकर लगता है कि आपकी औकात इस शो से बहुत बड़ी है। अब ये शो आपके लायक है नहीं, प्लीज मेरा घर छोड़कर चली जाइए। सलमान खान का ये एक्शन देखकर सभी कंटेस्टेंट खुशी के मारे तालियां बजाने लगे क्योंकि सभी प्रियंका से परेशान हो चुके थे।

Salman Khan ने कलर्स को दी थी धमकी

इसके बाद सलमान खान ने कहा कि वो कलर्स टीवी से रिक्वेस्ट करते हैं कि वो प्रियंका को कभी इस शो में वापस ना लाएं, शो क्या इस चैनल में ही नहीं वो आनी चाहिए। अगर वो कभी भी इस शो पर आईं तो मैं कलर्स के साथ कभी काम नहीं करूंगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका जग्गा ने बिग बॉस में बतौर कॉमनर एंट्री ली थी और वो इस घर में एक हफ्ते भी नहीं टिक पाई थीं। उनकी हरकतों को देखते हुए सलमान ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

अब कहां हैं Priyanka Jagga?

आपको बता दें, प्रियंका ने शादी कर ली थी लेकिन पिछले ही साल उनके पति का देहांत हो गया था। प्रियंका जग्गा के दो बेटे भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X