Bigg Boss 18 Salman Khan Fees: बिग बॉस सीजन 18 के लिए सलमान खान ने बढ़ाई फीस, रकम जान उड़ जाएंगे होश

Bigg Boss 18 Premiere: बिग बॉस 18 का आगाज हो चुक है। इस बार सलमान खान शो होस्ट करने जा रहे हैं। फैन्स तो इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आप हमेशा की तरह ही इस शो को कलर्स टीवी पर रात 9 बजे देख सकते हैं।
आज 6 अक्टूबर से शो टेलीकास्ट होने जा रहा है। इसके अलावा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जियो सिनेमा पर भी शो का लुफ्त उठा सकते हैं लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके लिए फ्री नहीं है। इसलिए लिए आपको सब्सक्रिप्शन करना होगा।
आपको बता दें कि इस बार शो की थीम बेहद ही खास है। इस बार बिग बॉस और सलमान खान मिलकर कंटेस्टेंट का भविष्य देखने वाले हैं। हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर का इंटीरियर एक दम बदला हुआ है। घर की चकाचौंध देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
पिछली बार का शो बिग बॉस ओटीटी 3 अनिल कपूर ने होस्ट किया था। सलमान खान के इस शो में ना होने की वजह से फैन्स का दिल टूट गया था। वहीं इस बार जब बिग बॉस का आगाज हुआ तभी फैन्स और सितारों ने साफ कर दिया था कि अगर सलमान खान शो होस्ट नहीं करेंगे तो वह बिग बॉस नहीं देखने वाले है। तो जनता की डिमांड पर इस बार का शो सलमान खान ही होस्ट करते दिख रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस शो को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने कितनी फीस चार्ज की है।
आपको बता दें कि जब भी सलमान खान नया सीजन होस्ट करते हैं तब वह अपनी फीस में बढ़ोतरी करते हैं। भारी फीस हाइक के बाद ही वह शो की मेजबानी करते नजर आते हैं। वहीं सोर्स की माने तो इस बार सलमान खान ने शो होस्ट करने के लिए 10% की फीस में हाइक ली है। बताया जा रहा है कि सलमान खान प्रति महीने 60 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।
इसी के साथ ही बतौर होस्ट सबसे अधिक रुपया चार्ज करने वाले होस्ट की लिस्ट में सलमान खान सबसे आगे आ गए हैं। बता दें कि सलमान खान ने बिग बॉस 17 के लिए 12 करोड़ रुपये पर एपिसोड चार्ज किया है।


Click it and Unblock the Notifications